तिल्दा नेवरा -आने वाले 50 वर्षों में पूरे ब्रह्मांड में सत्य सनातन धर्म की स्थापना होगी. जब तक सूर्य चंद्रमा रहेगा, तब तक ब्रह्मांड में सनातन धर्म रहेगा. सनातन का अर्थ पंथ संप्रदाय नहीं चाल चरित्र चिंतन की की धनी,आत्मा मोक्ष व जगत में अपने तन मन को आपूर्ति कर देना है। उक्त बातें रविवार को सद्गुरु धाम आश्रम राय खेड़ा में चल रहे दिव्य प्रवचन में बद्रीनाथ धाम से पधारे सिद्ध योगी सद्गुरु स्वामी श्री कृष्णानंद जी महाराज ने कहीं।
स्वामी जी ने मां शबरी के तप,त्याग,श्रद्धा गुरु के प्रति सच्ची निष्ठा का उल्लेख करते हुए कहा,कि श्री राम के आने व परमात्मा के प्रतीक्षा में 60 वर्ष के बाद फलित हुई,स्वामी जी ने कहा भगवान दर्शन कर इस सृष्टि में गुरु शिष्य परंपरा और गुरु के वचनों पर चलकर परमात्मा को प्राप्त कर लेने का यह प्रत्यक्ष उदाहरण है।,
स्वामी जी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि आने वाले 50 वर्षों में पूरे ब्रह्मांड में सत्य सनातन धर्म की स्थापना होगी, जब तक सूर्य चंद्रमा रहेगा तब तक ब्रह्मांड में सनातन धर्म रहेगा, सनातन का अर्थ पंथ, संप्रदाय नहीं चाल चरित्र चिंतन की धनी आत्मा मोक्ष व जगत हित में अपने तन मन को आपूर्ति कर देना है.स्वामी जी ने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा है, उन्होंने कहा पूरे वेद शास्त्र उठा ले कहीं भी उच नीच का भेदभाव नहीं मिलेगा।,आप रामायण देख ले भगवान ने निशाद राज को भरत समान भाई,मां शबरी को मां के शब्द से संबोधित किये है,।मैं भी आपको एक सूत्र देता हूं जात-पात से नाता तोड़ो भाई से भाई का रिश्ता जोड़ो । सदविप्र समाज सेवा के उप संगठक आचार्य संतोष शर्मा ने बताया सदगुरुदेव जी द्वारा संस्थापित संस्था सदविप्रसमाज सेवा व सदगुरु कबीर सेना,अपनी सभ्यता संस्कृति को पुनःस्थापित करने युवा वर्ग में धर्म के प्रति जागृत करने अभियान चलाया जा रहा है, उन्होंने बताया स्वामी जी 9 जनवरी को पुरी के लिए प्रस्थान करेंगे। स्वामी जी के दिव्य प्रवचन का हजारों श्रद्धालुओं ने श्रवण कर लाभ प्राप्त किया|

