Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़स्कूली बच्चों को संस्कारित करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका : टंक...

स्कूली बच्चों को संस्कारित करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका : टंक राम वर्मा

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अंतर्गत शिक्षादूत एवं ज्ञानदीप पुरस्कार से 18 शिक्षक हुए सम्मानित

बलौदाबाजार:स्कूली बच्चों को संस्कारित करने शिक्षकों की अहम और महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चो को ज्ञानरूपी संस्कार देकर गढ़ने का काम शिक्षकों को पूरी ईमानदारी और मेहनत से करना चाहिए। यही बच्चे आने वाले दिनों में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।उक्त बाते रविवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार मेंआयोजित मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह को सम्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कही।इस मौके पर उन्होंने  ने नवाचारी रचनात्मक प्रयोग हेतु जिले के 18 शिक्षकों को शिक्षादूत एवं ज्ञानदीप पुरुस्कार से सम्मानित किया। इनमें शिक्षादूत के लिए 15 एवं ज्ञानदीप के 3 शिक्षक शामिल हैं। इस अवसर पर  नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उओस्थित थे ।

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में ऐसे अनेक उदाहरण है जब शिक्षकों ने समाज और देश को नई दिशा दी है। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और लगन को प्रोत्साहित करने के लिए तत्कालीन शिक्षा मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पहल पर यह पुरस्कार शुरू किया गया था। कार्यक्रम को  विजय केसरवानी, चित्तावर जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साहू ने भी संबोधित किया।
शिक्षादूत से सम्मानित शिक्षकों को 5 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि के साथ श्रीफल एवं शाल भेंट कर प्रतीक चिन्हप्रदान किया गया। इसी तरह ज्ञानदीप के सम्मानित शिक्षकों को 7 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि सहित प्रतीक चिन्ह, श्रीफल एवं साल मुख्य अतिथि के द्वारा भेंट की गई हैं।

इन शिक्षकों को किया गया सम्मानित

प्रधानपाठक भुनेश्वर प्रसाद चन्द्रा, श्रीमती प्रणिता वर्मा और परमानंद साहू, सहायक शिक्षकों में श्रीमती शालिनी कश्यप, श्रीमती सीमा जायसवाल, विजय सिंह पैकरा,  तेजनाथ साहू, श्रीमती सुनीता जायसवाल, घनश्याम प्रसाद वर्मा, श्रीमती संध्या पैकरा, तानसेन कुर्रे, सुश्री क्षिप्रा अग्रवाल, श्रीमती मेघा वर्मा, श्रीमती पीयूष रामपुरीक, संजू राम निर्मलकर, ज्ञानदीप से सम्मानित हुए शिक्षकों में शिक्षक श्रीमती कुसुम बागड़े, हेम कुमार देवांगन और रमाशंकर साहू शामिल हैं।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी  जिला मिशन समन्वयक एम.एल. ब्राम्हणी, , सहायक संचालक के.एस. मेरावी, बी.आर.पटेल,  के.के. गुप्ता सहायक कार्यक्रम समन्वयक  मनहरण लाल साहू,  जहीर अब्बास, खिलावन वर्मा एवं अरूण वर्मा सहित शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments