भिलाई-आईआईटी भिलाई में आज सुबह छात्र सौमिल साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह छात्र को दौरा पड़ने की वजह से भिलाई के एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सौमिल साहू मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के हरदा का रहने वाला था। वह 2025 जुलाई में आईआईटी भिलाई के इलेक्ट्रिकल ब्रांच में प्रवेश लिया था। उसके रूममेट ने बताया कि सुबह सौमिल को चक्कर आया और अचानक दौरा पड़ने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। हॉस्टल के अन्य छात्रों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सौमिल ने अधिक मात्रा में नींद की गोलियां ले ली थीं। गोलियों का ओवरडोज लेने से उसकी तबियत गंभीर रूप से खराब हो गई और यही मौत का कारण बनी। सौमिल का शव फिलहाल मर्चुरी में रखवाया गया है और परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

