छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में युवती की मिली अधजली लाश की गुत्थी उलझी:X बॉयफ्रेंड ने की थी हत्या.,युवक निकला साइकोपैथ

आरोपी सालिक राम पैकरा। लड़की बनकर इंस्टाग्राम पर फोटो डाला करता था।

आप लोगो ने जिन  तस्वीरो  को देखा. ये दिखने में तो लडकी की है .लेकिन  ऐसा नही है .ये तस्वीर साइको किस्म के युवक की है.इसे लड़कियों के कपड़े पहनना ज्यादा पसंद है.उसने इंस्टाग्राम पर 19 फर्जी अकाउंट बना रखे थे, जिन पर महिलाओं के कपड़े पहनकर तस्वीरें पोस्ट करता था। वह इंटरनेट पर अक्सर मर्डर-2 मूवी भी देखा करता था।इस सनकी युवक पर अपनी गर्लफ्रेंड को जिन्दा जलाकर मार  डालने का आरोप लगा है,अभी पुलिस की गिरफ्त में है।

बलौदाबाजार-छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को जलाकर मार डाला।दोनों के बीच 5 महीने से अफेयर था। जब लड़की को पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड साइको किस्म का है तो वह उससे दूरी बनाने लगी। इसी बात से नाराज हो गया और और उसने गर्लफ्रेंड को जिन्दा जला दिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी मानसिक रोगी है। उसने इंस्टाग्राम पर 19 फर्जी अकाउंट बना रखे थे, जिन पर महिलाओं के कपड़े पहनकर तस्वीरें पोस्ट करता था। वह इंटरनेट पर अक्सर मर्डर-2 मूवी भी देखा करता था। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

जिले के  ग्राम चरोटी की रहने वाली तेजस्विनी पटेल 26 साल और इसी गांव का सालिक राम पैकरा 25 बलौदाबाजार में साथ में रेजा-कुली का काम करते थे। दोनों के बीच 5 महीने से अफेयर चल रहा था। सालिक को लड़कियों के कपड़े पहनने का शौक ​था। वो लड़कियों के कपड़े पहनकर इंस्टाग्राम में अलग-अलग प्रोफाइल से आईडी बनाकर अपनी फोटो उसमें अपलोड करता था। वह अक्सर मोबाइल पर मर्डर 2 मूवी देखा करता था।

जब ये बात तेजस्विनी को पता चली तो वः दर गई और उसने सालिक से दूरी बना ली। उससे मिलना-जुलना और बातचीत करना कम कर दिया। सालिक राम को यह बात अच्छी नहीं लगी। 24 अक्टूबर की रात करीब डेढ़ बजे तेजस्विनी को गुड़ी चौक पर बुलाया और उस पर रिश्ता फिर से शुरू करने का दबाव बनाया। जब युवती ने इनकार किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर पहले तो चाकू और लकड़ी से उस पर जानलेवा हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद, उसने शव को पास के पैरावट में ले जाकर जला दिया। अगले दिन सुबह लगभग 7:30 बजे, ग्रामीणों को ब्यारा में रखे पैरावट में जला हुआ शव दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि शव के हाथ बंधे थे जलने के निशान स्पष्ट निशान थे पुलिस देखते हि समझ गई मामला  हत्या का हैं। पुलिस हत्या मानकर मामले की जाँच  शुरू की। इसके बाद पुलिस की टीम ने गांव में एक कैंप लगाकर लोगो से लगातार पूछताछ करती रही .शव के पोस्ट मॉर्टम में क्लियर हो गया की धारदार हथियार से किए गए थे रिपोर्ट में  हमले के निशान मिलने का बात उल्लेख किया गया ।

इसके बाद पुलिस जाँच और तेज कर आसपास के लोगों से पूछताछ और मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड के साथ चैट में मिले सबूत के आधार पर सालिक राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में पता चला कि सालिक राम ने ही तेजस्विनी को मारा है। वारदात के बाद आरोपी अपने मामा घर चला गया था। वहां से वह पुणे भागने की फिराक में था, उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने उसके घर से महिलाओं के कपड़े और तस्वीरें भी बरामद की हैं। आरोपी इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट से लड़कियों से चैटिंग करता था। पुलिस अन्य महिलाओं से संपर्क की भी जानकारी जुटा रही है।

SP भावना गुप्ता ने बताया कि साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी सालिक राम पैकरा को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button