छत्तीसगढ़

भगवान श्री नरसिंहनाथ प्रगट उत्सव 4 मई को

रायपुर। भगवान श्री नरसिंहनाथ प्रगट उत्सव चार मई गुरुवार को श्री बिरंचीनारायण नरसिंहनाथ मंदिर ब्रम्हपुरी में मनाया जायेगा। प्रगट उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 10 बजे दुग्धाभिषेक, दोपहर 12 बजे हवन, दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक भंडारा, शाम 5 बजे भगवान नरसिंहनाथ की शोभायात्रा, शाम 6.40 बजे हिरण्यकश्यप का संहार भगवान नरसिंहनाथ द्वारा, शाम 7 बजे महाआरती होगा। अध्यक्ष अजय तिवारी, उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद शुक्ला, सचिव वेदनारायण सिंह, ट्रस्टी एस के चंद्रवंशी, सरवर्राकार महंत देवदास, ट्रस्टी अनिल अग्रवाल, किशन जैन ने श्रद्धालुजनों से प्रगटउत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button