Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़मदीने वाले से मेरा सलाम कहना” हज को जाने वाले यात्रियों का...

मदीने वाले से मेरा सलाम कहना” हज को जाने वाले यात्रियों का हुआ इस्तक़बाल

हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों का विधायक,और नगर निगम अध्यक्ष ने किया सम्मान

भिलाई- मुकद्दस सफर पर भिलाई से हज यात्रियों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया. हाजियों का पहला जत्था ज से रवाना हो गया। हज पर जाने वाले मुसाफिरों ने मक्का-मदीना की पाक सरजमीं पर मुल्क एवं शहर की तरक्की,अमन, सलामती और खुशहाली के लिए दुआ करने का ऐलान किया। साथ ही पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए हमले में मारे गए पर्यटकों को खिराज-ए-अकीदत (प्रार्थना) और मुल्क से आतंकवाद के खात्मे की दुआ भी मांगी जाएगी।

हज यात्रा के लिए रवाना होने की पूर्व संध्या रज्जन शाहिद के द्वारा जुनवानी कोहका मैं स्थितबेकट हाल में हज यात्रियों का स्वागत करने  भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में क्षेत्रीय विधायक रिकेश सेन, भिलाई नगरपालिका के अध्यक्ष नीरज पाल, ने हज यात्रियों का पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक राकेश सेन ने हज यात्रा के लिए जाने वाले हाजियों को शुभकामनाएं देते हुए, शहर घर परिवार के साथ-साथ समाज और देश की खुशहाली के लिए दुआ की दरख्वास्त की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा समाज में एक स्वस्थ संदेश भी देती है। रिकेश सेन ने गुजारिश की  कि हाजी.. यात्रा हज के दौरान अपने परिवार के साथ-साथ समाज और देश की खुशहाली के लिए भी दुआ करें। जामा मस्जिद के पेश इमाम अंजुम हैदर ने हज पर जाने वाले यात्रियों को अपनी मुबारकबाद पेश की सभी जायरिनो  को बिना किसी परेशानी की हज यात्रा जाने और बिना किसी परेशानी के वापस लौटने की अल्लाह ताला से दुआएं की।

इस मौके पर उन्होंने हाजियों को हज के महत्व को भी बताया। उन्होंने कहा कि खुशनसीब है वे लोग जिन्हें अल्लाह ने हज का  फरीजा अदा करने के लिए चुना है। यही दुआ है कि अल्लाह सभी हज यात्रियों का सफर आसान फरमाकर हज कबूल फरमाए.. मक्का और मदीना शरीफ की यात्रा नसीब वालों को ही मिलती है उन्होंने हज यात्रियों से हज करके हिंदुस्तान की खुशहाली अमन शांति और भाई चारगी के लिए दुआ मांगने की अपील की।

भिलाई नगर के प्रथम नागरिक नीरज पाल ने हज यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें हज यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी इस दौरान उन्होंने हज पर जाने वाले यात्रियों को अपनी मुबारकबाद पेश की और उनसे देश के लिए अमनचंद सुख व शांति और तरक्की के लिए दुआ करने की अपील की। सज्जन सिंह शाहिद ने हज यात्रियों को मुबारक बाद पेश कर सभी को पुष्प हार पहना कर स्वागत किया।लगभग 2 घंटे तक चले स्वागत समारोह के बाद शाही भोज का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में मुस्लिम समाज के साथ अन्य समाज के नागरिक एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी ने देश के अमन चैन सुख व शांति और तरक्की के लिए दुआ करने की अपील की। और हज पर जान वाले यात्रियों को अपने मुबारक बाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments