Friday, February 27, 2026
Homeशिक्षाधूमधाम से मनाई गई गुरु घासीदास बाबा की जयंती,सफेद ध्वज फहराते बाबा...

धूमधाम से मनाई गई गुरु घासीदास बाबा की जयंती,सफेद ध्वज फहराते बाबा के जयकारे लगाते निकाली गई बाइक रैली

तिल्दा नेवरा -तिल्दा शहर सहित आसपास के गांव में गुरु घासीदास जयंती धूमधाम से बनाई गई. इस अवसर पर तिल्दा में सतनामी समाज के द्वारा विशाल बाइक रैली निकाली गई, रैली में शामिल युवक सफेद ध्वज लहराते हुए बाबा जी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, रैली का कई जगहों पर स्वागत किया गया,

मनखे-मनखे एक समाज की अलख जगाने वाले गुरु घासीदास बाबा की जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई ,साथ ही जन जागरूकता फैलाने के लिए सोमवार को बाइक रैली निकाली गई जिसमें सर्व मानव समाज के लोग बड़े उत्साहपूर्ण सह्मिल हुए ,बाइक रैली सासाहोली वार्ड नम्बर 2 से शुभारंभ होते हुए मौली मंदिर,खूबचन्द बघेल चौक,दिनदयाल उपाध्याय चौक,बनियापारा,सिंधी केम्प होते गुरु घासीदास चौक में आकर समापन हुआ , रैली में सभी लोग श्वेत वस्त्र धारण किये हुए थे,बाइक पर सवार युवा शहर के विभिन्न मार्गो से सफेद ध्वज फहराकर शांति का संदेशदेते चल रहे थे। रैली का कई जगहों में फटाके फोड़ कर स्वागत किया गया ।

गुरु घासीदास चौक में बाबा गुरु घासीदास की प्रतिमा का पूजा अर्चना कर माल्या अर्पण किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से सतनामी समाज तिल्दा-नेवरा के मुखिया जगतू राम मांडले,रोशन गिलहरे,शैलेन्द्र डहरिया , निखिल मांडले,धर्मेंद्र डहरिया,भागीरथी पांसे ,यशवंत डहारे,पीताम्बर बंजारे,राकेश कुर्रे,शिव बर्मन,आर के बंछोर,एस. के. टण्डन एवं सतनामी समाज के सैकड़ो साथीगण शामिल हुए ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments