Homeछत्तीसगढ़GST और इनकम टैक्स की बारीकियां सीखेंगे व्यापारी, 27 जून को तिल्दा...

GST और इनकम टैक्स की बारीकियां सीखेंगे व्यापारी, 27 जून को तिल्दा में सेमिनार…

व्यापारियों की टैक्स संबंधी उलझनें होंगी दूर, चेतन तरवानी देंगे मार्गदर्शन

तिल्दा नेवरा -जेसीआई जूनियर चैंबर ऑफ इंडिया रायपुर मेट्रो के तत्वावधान में शनिवार 27 जून को पूज्य सिंधी पंचायत हाल, तिल्दा में जीएसटी एवं इनकम टैक्स विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।
सेमिनार में प्राइम नेशनल ट्रेनर सीए चेतन तारवानी व्यापारियों, उद्यमियों एवं करदाताओं को जीएसटी और इनकम टैक्स से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में टैक्स संबंधी मूलभूत नियमों, जीएसटी के प्रावधानों, आयकर रिटर्न फाइलिंग, टैक्स प्लानिंग तथा संपत्ति बंटवारे से जुड़े कानूनी पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया जाएगा।

जेसीआई रायपुर मेट्रो के अध्यक्ष तरुण बत्रा ने बताया कि जीएसटी और आयकर विभाग की नोटिस मिलने पर अधिकांश व्यापारी तनाव और असमंजस की स्थिति में आ जाते हैं। ऐसे में विशेषज्ञों द्वारा उन्हें यह समझाया जाएगा कि विभागीय प्रक्रियाओं का सही तरीके से सामना कैसे किया जाए तथा कानूनी रूप से अपने दस्तावेजों और कर संबंधी मामलों को कैसे व्यवस्थित रखा जाए।

उन्होंने बताया कि यह सेमिनार व्यापारियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा, जहां उन्हें व्यावहारिक अनुभवों के आधार पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी। जेसीआई रायपुर मेट्रो ने क्षेत्र के सभी व्यापारियों, उद्यमियों एवं करदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments