बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र मल्हार से तीन साल पहले एक युवक अचानक लापता हो गया था।तब परिजनों ने पुलिस थाना में बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई,लेकिन पुलिस ने केस में दिलचस्पी नहीं दिखाई।और मामला आया गया मंककर पुलिस ने ठंडे बसते में डाल दिया,उधर बेटे का पता नहीं चलने पर परिजन थाने के चक्कर काटते रहे। इसे देखते हुए पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू की तो मामले का पर्दाफास हो गया।और पुलिस ने आरोपियों के निशान देहि पर लापता युवक का कंकाल एक खेत से बरामद कर लिया। इस मामले में युवक के ही 3 नाबालिग सहित 4 दोस्त पकड़े गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मल्हार निवासी विकास कुमार कैवर्त्य (19) 2020 में धनतेरस के दिन लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच करती रही, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके चलते पुलिस ने भी केस में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
वहीं बेटे का पता नहीं चलने पर परिजन थाने के चक्कर काटते रहे। इसे देखते हुए पुलिस ने फिर नए सिरे से जांच शुरू की। विकास के दोस्तों से पूछताछ में उसकी हत्या और शव के दफनाए जाने का पता चला। पुलिस ने नाबालिग दोस्तों को पकड़ लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने विकास को पेड़ से फांसी पर लटकाकर मार डाला। इसके बाद खेत में उसकी लाश को दफना दिया था। पुलिस ने एसडीएम से परमिशन ली और आरोपियों की निशानदेही पर खुदाई की, लेकिन दो दिन बाद भी लाश नहीं मिली।करीब 3 माह बाद एक बार फिर रविवार को खेत की खुदाई शुरू की गई। इस बार भी सफलता नहीं मिली। इस पर सोमवार को पुलिस ने जेसीबी मंगवाई और खेत को फिर खुदवाया। इस दौरान युवक का कंकाल मिल गया।चौकी प्रभारी विष्णु यादव ने बताया कि अभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकारी है। इसके बाद बचने के लिए शव को दफना दिया था। पकड़े गए आरोपियों में से एक युवक हत्या के एक अन्य मामले में जेल में है।

