Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़बालोद में चलती बस में लगी आग,ड्राइवर की होशियारी से बची 60...

बालोद में चलती बस में लगी आग,ड्राइवर की होशियारी से बची 60 यात्रियों की जान

बालोद में नेशनल हाईवे- 930 पर टोल प्लाजा के पास चलती बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी बस में फैल गई। ड्राइवर ने चतुराई से काम लिया और बस से आनन-फानन में सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना बालोद थाना क्षेत्र के मरकाटोला की है।

जानकारी के अनुसार अंबे ट्रेवल्स की इस बस का ब्रेक शू अचानक चिपक गया था, जिससे ज्यादा घर्षण के चलते गाड़ी में आग लग गई। हालांकि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। घटना की जानकारी मिलते ही तीन जिलों की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को काबू किया।

नारायणपुर से रायपुर जा रही थी बस

बताया जा रहा है बस नारायणपुर से रायपुर की ओर जा रही थी। हादसा मरकाटोला टोल प्लाजा के पास हुआ। इस दौरान बस में करीब 60 यात्री सवार थे, जो सुरक्षित हैं। समय रहते सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया।

3 जिलों के दमकल वाहनों ने आग पर पाया काबू

बालोद SP जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बस में आग लगने की सूचना मिलते ही बालोद समेत धमतरी और कांकेर जिले से भी दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। तीनों दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया। एहतियातन कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बंद किया गया था। आग बुझते ही आवागमन को शुरू कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments