पुणे, पुणे के लोनावला में भुशी डैम के पास पानी की तेज धाराओं में एक पूरा परिवार बह गया था. इस हादसे के बाद तीन शव बरामद किए गए हैं. हालांकि, परिवार के दो बच्चों की तलाश जारी है. अचानक सैलाब आने की वजह से वे फंस गए थे. लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.
पुणे के लोनावला में भयानक हादसे में एक पूरा परिवार पानी की तेज धाराओं के साथ बह गया. इस हादसे में एक 36 वर्षीय महिला समेत 13 साल और आठ साल की दो लडकियों की मौत हो गई है. यहां डैम के पास नदी से तीन शव बरामद किए गए हैं. इनके अलावा दो बच्चों की तलाश जारी है, जो परिवार के साथ पानी की तेज धाराओं में बह गए थे.
हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पूरा परिवार पानी की तेज धाराओं के बीच घिरा हुआ है. वहां मौजूद लोग उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई रस्सी फेंक कर उन्हें बचाने की कोशिश कर रहा है तो कोई उन्हें सभी को एक साथ बंधे रहने की सलाह दे रहा है. देखते-ही-देखते वे सभी तेज धाराओं के साथ बहते चले गए.
रस्सी फेंक कर लोगों ने बचाने की कोशिश की
हादसे को लेकर स्थानीय पुलिस ने कहा कि अंसारी परिवार था, जो बारिश के दिन का आनंद लेने के लिए भुशी बांध के पास झरने का आनंद लेने आया था.
इसी दौरान बताया जा रहा है कि फ्लैश फ्लड आ गया और वे पानी की तेज धाराओं में बीच में फंस गए. वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की जद्दोजहद की. किसी ने रस्सी फेंका तो किसी ने सलाह दी कि वे एक दूसरे को दुपट्टे से बांध लें.
हादसे के बाद तीन शव बरामद
इसके बाद कुछ ही क्षण में परिवार के एक-एक करके सदस्य पानी में बहते चले गए. मौके पर चीख-पुकार मच गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज धाराओं की वजह से वे सभी एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं और एक-एक करके वे पानी में बहते चले जाते हैं.
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, इस हादसे के बादएक 9 साल और एक चार साल के बच्चे की तलाश की जा रही है.
VCN TIMES की अपील.बारिश के इन दिनों में नदी. नाला.तालाब या तेज बहाव वाले स्थान पर ना जांए.

