देश विदेश

दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान कन्हैया कुमार पर हमला, माला पहनाने आए युवक ने जड़ा थप्पड़

उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक माला पहनाने के बहाने आए युवक ने कन्हैया कुमार को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई

उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक माला पहनाने के बहाने आए युवक ने कन्हैया कुमार को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. बता दें कि ये घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना उस्मानपुर इलाके के करतार नगर में हुई. इस दौरान आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद छाया शर्मा के साथ भी बदसलूकी हुई है. महिला पार्षद ने पुलिस में शिकायत दी है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक युवक कन्हैया कुमार के करीब आता है और उन्हें पहले माला पहनाता है, इसके बाद उसने कन्हैया परहमला कर दिया. हालांकि भीड़ में मौजूद कन्हैया कुमार के समर्थकों ने युवक को तुरंत पकड़ लिया.

AAP पार्षद छाया शर्मा ने अपनी लिखित शिकायत में कहा कि आज शाम 4 बजे सत्यनारायण भवन पार्षद कार्यालय चौथा पुश्ता, करतार नगर में मीटिंग के बाद करीब 7-8आए और उनमें से दो लोग हथियारबंद बिल्डिंग के अंदर घुसकर कन्हैया कुमार को माला पहनाई और जोर से थप्पड़ मारा.

AAP पार्षद को दी जान से मारने की धमकी

AAP पार्षद छाया शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा है कि मेरी चुन्नी पकड़कर कोने में ले गए. इसके बाद मुझे और मेरे पति को जान से मारने की धमकी दी. साथ ही कहा कि 30 से 40 लोगों पर काली स्याही फेंकी गई. जिसमें तीन से चार महिलाएं चोटिल हो गईं.

जो देश के टुकड़े करने की बात कहेगा, उसका ऐसे ही इलाज करेंगे’

कन्हैया कुमार के साथ मारपीट करने के आरोपियों का वीडियो भी सामने आया है. इसमें दोनों आरोपी कह रहे हैं कि ‘जो देश के टुकड़े करने की बात कहेगा, उसका ऐसे ही इलाज करेंगे. ये हमने उदाहरण सेट किया है कि जो इंडियन आर्मी का अपमान करेगा, उसकाउसका यही इलाज होगा, हमने भारतीय सैनिकों के अपमान का बदला लिया है. वीडियो में दोनों आरोपी ये भी कह रहे हैं कि हमारा किसी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं हैं, हमने किसी संगठन के कहने पर ये काम नहीं किया है. ये हमने अपनी भावना से किया है.’

सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई होगीः नॉर्थ ईस्ट DCP

AAP पार्षद छाया शर्मा की शिकायत पर नॉर्थ ईस्ट DCP ने कहा कि हमने शिकायत ले ली है और जांच शुरू कर दी है. हम पूरा सीक्वेंस समझने की कोशिश कर रहे हैं. कन्हैया और छाया का बयान दर्ज किया जाएगा. इसके अलावा जो लोग मौके पर थे, उनके बयान दर्ज होंगे. सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर वायरल सभी वीडियो की जांच की जा रही है कि जिन लोगों ने शुरू में वीडियो शूट कियावो लोग कौन थे और क्या उन्हें इसके बारे में पता था. इसकी जांच की जाएगी.

बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के कैंडिडेट कन्हैया कुमार हैं, जबकि बीजेपी ने इस सीट से मनोज तिवारी को मैदान में उतारा है. दिल्ली में 25 मई को सभी 7 सीटों पर मतदान होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button