रायपुर में प्रिज्म कंपनी स्टेट हेड सहित 4 आरोपी रिमांड पर
रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में रिटायर्ड आईएएस अफसर अनिल टुटेजा को मेरठ कोर्ट ने 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है। टुटेजा के साथ ही कोर्ट ने अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी को भी 29 जुलाई तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। दोनों को यूपी एसटीएफ ने आज कोर्ट में पेश किया था। इधर रायपुर में प्रिज्म कंपनी स्टेट हेड सहित 4 आरोपी रिमांड पर लिए गए हैं।

