छत्तीसगढ़

NH-30 पर हुआ दर्दनाक हादसा:एंबुलेंस और बोरवेल गाड़ी में भिड़ंत, 3 की मौत:एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों की अब तक नहीं हुई पहचान;

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एंबुलेंस और बोरवेल गाड़ी के बीच हुई  भिड़ंत में एंबुलेंस में सवार 4 लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रायपुर-जगदलपुर NH-30 पर हादसा हुआ है। मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मुक्तांजली शव वाहन में एक परिवार के सदस्य अपने किसी रिश्तेदार के शव को लेकर जा रहे थे। एंबुलेंस जगदलपुर से रायपुर की तरफ आ रही थी। विपरीत दिशा से एक बोरवेल ट्रक आ रहा था। इसी बीच हाड़ी गांव के नजदीक दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग पहुंचे। जिन्होंने घायल शख्स को बाहर निकाला। फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को मौके पर कुल 4 शव बरामद हुए । इनमें से तीन  की मौत हादसे में और एक का शव जिसे लेकर जा रहे थे उसे बरामद किया गया है।

पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। उधर घायल युवक की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button