छत्तीसगढ़

आईएएस प्रियंका को स्टेट स्वीप अवार्ड

रायपुर। आईएएस प्रियंका शुक्ला को निर्वाचन कार्य में उल्लेखनीय कामों के लिए स्वीप अवार्ड दिया जायेगा। कलेक्टर रहते कांकेर में डॉ प्रियंका ने 2023 निर्वाचन में बेहतरीन काम किया था। उनके ही प्रयासों का नतीजा था कि तीन विधानसभा वाले कांकेर जिला में पिछली बार से बेहतर वोटिंग परसेंटेज रहा। 2023 विधानसभा के अंतिम अधिकारिक आंकड़ों में कांकेर का कुल वोटिंग परसेंटेज 80.67 रहा था, जिसमें अंतागढ़ में 79.79, भानुप्रतापपुर में 81 और कांकेर में 81.14 वोटिंग हुई थी। नक्सली क्षेत्र होने के बावजूद कांकेर में बढ़े वोटिंग प्रतिशत को निर्वाचन आयोग ने भी काफी सराहा था। कांकेर में अब तक के हुए चुनावों में ये सर्वाधिक वोटिंग परसेंटेज था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button