Sunday, January 25, 2026
Homeशिक्षाछत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर, MP में BJP को बढ़त का अनुमान;...

छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर, MP में BJP को बढ़त का अनुमान; जानें अन्य राज्यों का हाल

एक्सिस माय इंडिया के अनुमान; छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त

आज तक और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल अनुमान के आधार पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलेगी। भाजपा को 36-46 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के खाते में 40 से 50 सीटें आने का अनुमान लगाया गया है। अन्य और निर्दलीय के हिस्से में 1-5 सीटें जा सकती हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीटों की कुल संख्या 90 है। बहुमत का आंकड़ा 46 है।

मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत का अनुमान

रिपल्बिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को 118-130 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 97-107 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। इन अनुमानों के मायने हैं कि मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलेगा। बता दें कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 116 है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments