छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज धमतरी और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे।. वे दोपहर 12:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से रवाना होंगे और 12:25 बजे पुलिस ग्राउंड, रायपुर से धमतरी के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री 12:55 बजे धमतरी पहुंचेंगे, जिसके बाद वे 1 बजे मदनवाड़ा धाम, रांकीबाई, धमतरी में आयोजित आदिवासी जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह और कंवर पैंकरा महासभा में भाग लेंगे.
इसके पश्चात दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री धमतरी से रवाना होकर 3:10 बजे से बागबाहरा, महासमुंद के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 3:40 बजे ग्राम खल्लारी पहुंचेंगे और 3:45 बजे आदिवासी कंवर पैंकरा समाज महासभा में शामिल होंगे। दौरे के समापन पर वे 4:45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे और 5:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे. इसके बाद 5:20 बजे वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे. ,

