नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर,
अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में एलान किया कि वे दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। इसलिए वे जनता की अदालत में जाऊंगा।
अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री के रूप में मनीष सिसोदिया भी इस्तीफा दे देंगे। अब हम जनता की अदालत में जाएंगे। हमारी मांग है कि नवंबर में महाराष्ट्र् के साथ दिल्ली के विधानसभा चुनाव करवाए जाएं।

