
रायपुर पं.दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में ‘परीक्षा पे चर्चा’ के सीधे प्रसारण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी,शामिल हुए ,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पास में छत्तीसगढ़ के सुकमा की छात्रा उमेश्वरी को बैठाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 7वें संस्करण में देशभर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से बातचीत की। करीब पौने दो घंटे तक पीएम ‘सर’ की मेगा क्लास में बच्चों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन से लेकर बेहतर नागरिक बनने के गुर मिले। पीएम ने बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता और शिक्षकों से भी बात की।प्रधानमंत्री ने बेहद सरल और मजेदार अंदाज में बच्चों के हर एक सवाल का जबाव दिया। कैसे बोर्ड परीक्षा की तैयारी की जाए, टाइम मैनेजनेंट कैसे हो, मोबाइल के दुष्प्रभाव से कैसे बचा जाए? इन सभी सवालों का जवाब पीएम मे दिया। उन्होंने ये भी बताया कि वो कैसे इतने पॉजिटिव रहते हैं और प्रधानमंत्री के रूप में आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे करते हैं। परीक्षा पे चर्चा की ये 10 बातें हर एक छात्र, अभिभावक और शिक्षक को जरूर जाननी चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों ने सवाल किया कि वो परीक्षा और सिलेबस के प्रेशर को कैसे हैंडल करें। इसके जवाब में पीएम ने कहा, ‘हमें किसी भी प्रेशर को झेलने के लिए खुद को सामर्थ्यवान बनाना चाहिए। दबाव को हमें अपने मन की स्थिति से जीतना जरूरी है। किसी भी प्रकार की बात हो, हमें परिवार में भी चर्चा करनी चाहिए।’
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ‘छात्र-छात्राओं से परीक्षा को लेकर चर्चा की,और बच्चों कोतनावमुक्त परीक्षा दिलाने के टिप्स दिए,इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,धरसीवा विधायक अनुज शर्मा,सहित कई अधिकारी भी उपस्थित थे ,


