Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

रायपुर में आपसी विवाद के बाद फायरिंग:सेकंड हैंड कार के गैराज में हुई घटना

रायपुर से एक बड़ी खबर है जहां आपसी विवाद में फायरिंग हुई है,

एंकर रायपुर के एक सेकंड हैंड कार के गैराज में दो लोगों के बीच हुए आपसी विवाद के बाद गोली चल गई है।हलाकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुई इस घटनाकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है

रायपुर पश्चिम के एडिशनल एसपी लखन पटेल ने बताया कि फायरिंग की यह घटना उद्योग भवन के पास कार सॉल्यूशन नामक वाहन खरीदी-बिक्री केंद्र पर हुई है । दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। फायरिंग जसपाल सिंह नामक युवक ने की है।वह अपने पिता हरप्रीत और दो अन्य लोगों के साथ वहां आया था। दूसरी ओर, मदनजीत और उनके साथी मौजूद थे। जसपाल ने मदनजीत से कहा, “तू बीच में मत आ, प्रभजोत सिंह को बुला।” इसी दौरान विवाद बढ़ गया।झगड़े के दौरान आरोपियों ने पिस्टल और 12 बोर की बंदूक निकाल ली। जसपाल ने इन्हीं में से एक हथियार से दो बार हवाई फायरिंग कर दी ..मौकेपर पहुंची पुलिस को  बुलेट का कोई खोखा नहीं मिला है।

फायरिंग के बाद सभी आरोपी फरार हो गए है ।मौके पर पहुचे  एडिशनल एसपी लखन पटले, एडिशनल एसपी क्राइम संदीप मित्तल, डीएसपी संजय सिंह और क्राइम ब्रांच प्रभारी परेश पांडेय के साथ  पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button