रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ रायपुर जिले से किया गया। इस दौरान श्री साय बैंक ऑफ बड़ौदा के स्टॉल का निरीक्षण किया गया और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और पीएम स्वनिधि के ऋण लाभार्थियों को चेक वितरित किया। इस अवसर पर रायपुर सांसद सुनील सोनी, क्षेत्रीय विधायक बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, नेटवर्क डीजीएम, छत्तीसगढ़ भरतकुमार चावड़ा, क्षेत्रीय प्रमुख, रायपुर, अमित बेनर्जी उपस्थित थे।

