छत्तीसगढ़

तीन दिवसीय राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 5 से, गोल्ड मेडिलिस्ट पारुल होंगी शामिल

रायपुर। सीबीएसई के द्वारा राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल में 5 से 7 नवंबर तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भारत, गल्फ व अन्य 20 से अधिक देशों की चयनित सीबीएसई शालाओं के लगभग 3257 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे है। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर 19वें एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली पारुल चौधरी के साथ सीबीएसई भुवनेश्वर रीजन के ज्वाइंट सेक्रेटरी एवं क्षेत्रीय अधिकारी के श्रीनिवासन उपस्थित रहेंगे।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए एसके तोमर ने बताया कि संपूर्ण प्रतियोगिता को क्लस्टर के अनुसार बांट दिया गया है जिसमें भारत के लगभग 20 क्लस्टर तथा विदेश के 10 क्षेत्र के विद्यार्थी भाग लेंगे। रेस में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1000 मीटर, 1500 मीटर एवं 5000 मीटर की दौड़ 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई है। इन्हीं आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 400 मीटर की रिले रेस, हाई जम्प, शॉटपुट, ट्रिपल जम्प, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जम्प एवं जेवलिन थ्रो शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button