Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से:21 मार्च तक होंगी 17 बैठकें, 

रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र  के लिए विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

बजटसत्र 24 फरवरी से 21 मार्च तक चलेगा। इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी।साय सरकार का यह दूसरा बजट सत्र होगा सत्र की शुरुआत राज्यपाल रामेन डेका के भाषण से होगी। उसी दिन सरकार राज्यपाल के ज्ञापन पर कृतज्ञता जताने का प्रस्ताव लेकर आएगी और अगले दिनों से उस पर चर्चा होगी ।

इस सत्र के दौरान ही वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि, इस दौरान छत्तीसगढ़ को कई सौगातें मिल सकती हैं। इसमें ‘मोदी की गारंटी’ को लेकर बड़ी योजनाएं आ सकती हैं।

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपना पहला बजट 9 फरवरी साल 2024 में पेश किया था। प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ का ये बजट पेश किया था। जो पूर्ववर्ती भूपेश सरकार से 22 फीसदी ज्यादा थी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी का यह बजट ‘GYAN’ यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी पर फोकस्ड बताया था।

वित्त मंत्री चौधरी ने अपने बजट के दौरान कहा था कि, GYAN के माध्यम से गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी से आर्थिक विकास होगा। सरकार ने 5 सालों में GDP को 5 लाख करोड़ से 10 लाख करोड़ तक पहुंचाने यानी दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 10 पिलर्स निर्धारित किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button