छत्तीसगढ़

बिलासपुर के पेट्रेशियन होटल में पुलिस की दबिश:कोलकाता से बुलाई लड़कियां, कमरे में शराब पीते मिले 4 युवक,

बिलासपुर-रायपुर रोड स्थित होटल पेट्रेशियन होटल में बुधवार की रात पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान कोलकाता की दो लड़कियां मिलीं। वहीं, चार युवक शराब और हुक्का पीते पकड़े गए। हालांकि, पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया है। वहीं, होटल प्रबंधन पर कोटापा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया गया है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि, पुलिस को जानकारी मिली कि होटल पेट्रेशियन में बाहरी और संदिग्ध युवकों के साथ युवतियां आई हैं। जिस पर होटल में छापेमारी की गई। यहां होटल के मैनेजर से पूछताछ की गई, जिसके बाद रजिस्टर की जांच की। हालांकि, रजिस्टर में एंट्री विधिवत पाई गई।

पुलिस ने होटल में दबिश देकर ली तलाशी।
पुलिस ने होटल में दबिश देकर ली तलाशी।

इस दौरान कमरों की भी जांच कर तलाशी ली गई। जांच के दौरान कमरा नंबर 2008 में संदेहास्पद स्थिति मिली। यह कमरा तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक था, जिसमें दीपेश हरिरमानी, नवीन पाल, रोहन हाजरा, अविनाश सिंह ठाकुर, अजय मौर्य मिले। युवक कमरे में शराब और हुक्का पीते मिले।

जांच के दौरान कमरे में कोलकाता से आई दो युवतियां भी मिलीं। पूछताछ में पता चला कि दोनों युवतियां क्लब डांसर हैं, जिन्हें होटल प्रबंधन ने नहीं बुलाया था। लड़कियों को चारों लड़के अपने साथ लेकर आए थे। हालांकि, पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया है।सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि, सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान और प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन के मद्देनज़र होटल प्रबंधन पर कोटपा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। होटल प्रबंधन ने दूसरे लड़के के नाम पर कमरा बुक कर दूसरे लड़कों को ठहराया, जो होटल नियमों का उल्लंघन है। लिहाजा, होटल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है।

साथ ही, नगरीय निकाय विभाग को पत्राचार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button