Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव, 109 महापौर, 816 अध्यक्ष, 10 हजार 776 पार्षद...

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव, 109 महापौर, 816 अध्यक्ष, 10 हजार 776 पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन, कल नाम वापसी

 

एंकर ..छत्तीसगढ़ में होने वाले नगर पालिकाआम निर्वाचन  के लिए 10 निगमों के महापौर पद के लिए कुल 109 अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा किया है . इसी तरह नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए कुल 816 अभ्यर्थियों ने और निकायों के पार्षद पद के लिए 10 हजार 776 अभ्यर्थियों ने निर्धारित तिथि 28 जनवरी तक नामांकन दाखिल किया है . चार नगरीय निकायों के 5 वार्डों के लिए उपचुनाव होगा. 11 फरवरी को मतदान और 15 फरवरी को मतगणना होगी.

नगरपालिका आम चुनाव  के लिए  राज्य के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों के लिए  छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने 20 जनवरी को निर्वाचन की तारीखों की घोषणा की थी. 22 जनवरी को निर्वाचन की सूचना के प्रकाशन के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई. 28 जनवरी 2025 तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी. नाम वापसी की आखिरी डेट 31 जनवरी है.उसके बाद स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी कहा कितने प्रत्याशियी मैदान में है  .

आपको छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम  रायपुर नगर निगम, बिलासपुर नगर निगम, दुर्ग, कोरबा, अंबिकापुर, चिरमिरी, धमतरी, राजनांदगांव, जगदलपुर और रायगढ़ नगर निगम के साथ 49 नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष और पार्षदों और 114 नगर पंचायतों में चुनाव11 फरवरी को होंगे.इसके अलावा 4 निकायों दुर्ग नगरपालिक निगम, भिलाई के वार्ड क्रमांक 24 और 35, नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के वार्ड क्रं. 32 और नगर निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 34, बस्तर संभाग के सुकमा में नगर पंचायत कोन्टा के वार्ड क्रमांक 13 में उप चुनाव होंगे.15 फरवरी को मतगणना होगी.

छत्तीसगढ़ में कुल 192 नगरीय निकाय है, जिनमें से 19 नगरीय निकायों में साल 2026 में चुनाव होना है. जिसमें 4 नगर निगम= बीरगांव, भिलाई, भिलाई-चरौदा और रिसाली. 5 नगरपालिका परिषद,  सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुरचरचा, जामुल और खैरागढ़ के साथ 10 नगर पंचायत बम्हीनीडीह, प्रेमनगर, शिवनंदनपुर, पलारी, मारो, घुमका, कोंटा, नरहरपुर, भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम में साल 2026 में निर्वाचन कराया जाएगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments