छत्तीसगढ़

समाज को भगवान् श्री कृष्ण के द्वारा दिए गए उपदेश शांति के लिए आवश्यक: मंत्री टंकराम वर्मा,

सरस्वती शिशु मंदिर तिल्दा-सासाहोली में जन्माष्टमी की धूम: मंत्री टंकराम वर्मा,ने तीन नए कमरों का किया लोकार्पण,

तिल्दा नेवरा-आज समाज को भगवान् कृष्ण के द्वारा दिए गए उपदेश शांति के लिए आवश्यक है।विश्व में जहाँ युद्ध की तैयारी हो रही है, वही भारत भूमि पर अवतरित भगवान् श्री कृष्ण के उपदेश को लेकर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी स्वयं युद्ध स्थल पर जाकर शान्ति का संदेश दे रहे हैं।उक्त बाते सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर तिल्दा, सासाहोली में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में मंत्री टंकराम वर्मा ने कही,

उन्होंने कहा सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्य दीदियां है जो भारत की संस्कृति की रक्षा बनाये रखते हुए महापुरुषों के उपदेश एवं सनातन धर्म की परम्परा को बनाये रखते हुए बच्चो को शिक्षा के साथ-साथ नैतिकता का पथ पढ़ाती है,शाला मंदिर में आचार्य दीदियों ने भारतीय संस्कृति एवं धरोहर को बचाकर रखा है। विद्यालय की शैक्षिणक गतिविधियों एवं अन्य गतिविधियों को देखते हुए मंत्री टंकराम वर्मा  ने शाला के अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु दस लाख रुपये की राशि एवं प्रार्थना स्थल के लिए सेट निर्माण की तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 51 हजार रुपये राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर मंत्री ने नवनिर्मित भवन के तिन नए कमरों का लोकार्पण किया.

विशिष्ट अतिथि डा.देवनारायण साहू ने पर्यावरण सुरक्षा की बात करते हुए कहा कि हम कम से कम प्लास्टिक चीजों का उपयोग करें। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लेमिक्षा गुरु डहरिया ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर की  एक अलग पहचान है.यहाँ के पढने वाले  बच्चे अपने गुरु जनों को सर,मेडम न कहकर आचार्य-दीदी कहकर अपनी अलग पहचान बनाकर रखें हुए हैं। नगर में संचालित  तिल्दा और नेवरा दोनों सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा के साथ साथ नैतिक गुणों व संस्कार की ओर अधिक ध्यान दिया जाता है।

इसके पहले मंत्री एवं उनके साथ पधारे अतिथियों का विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियो और सदस्यों ने स्वागत किया, कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती,ओम,माँ भारती एवं भगवान् श्री कृष्ण के छायाचित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित कर  भगवान् कृष्ण की आरती वंदना कर।राज्य गीत अरपा पैरी के धार,के साथ किया गया कार्यक्रम में शाला के आचार्य दीदियों एवं भैया-बहनों के द्वारा भाव नृत्य प्रस्तुत किया गया।

इसी कड़ी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी भी मनाई गई, कार्यक्रम कृष्ण सुदामा संवाद अरे द्वारपालों,सुदामा से कह दो कि दर पे सुदामा गरीब आ गया की मनमोहन प्रस्तुति दी गई ,इसके आलावा  बस्तरिया भाव नृत्य, राऊत नाचा, घूमर भाव नृत्य इत्यादि भाव नृत्यों की मनमोहन प्रस्तुति बच्चो ने पेश कर सभी का मन मोह लिया।कक्षा दसवीं बोर्ड में कक्षा में प्रथम,द्वतीय,तृतीय,चतुर्थ व पंचम स्थान प्राप्त बच्चों को मंत्री के  करकमलों द्वारा पारितोषिक भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनको पढाने वाले सभी विषयाचार्यों को भी पारितोषिक भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में गोपाल चन्द्र अग्रवाल  राजू शर्मा जी (सभापति जिला पंचायत रायपुर)सुरेश वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष तिल्दा शहर राम पंजवानी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष,अतिथियों के सानिध्य में तथा डा अंबेडकर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष  पवन अग्रवाल, सचिव दिलीप वर्मा पूर्व व्यवस्थापक दिलीप शर्मा, सह सचिव स्वप्निल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, समिति सदस्य अमीष अग्रवाल  नरेन्द्र जैन, नारायण शर्मा ,रमेश वर्मा ,एसडीएम अधिकारी,तहसील दार,नगर के अन्य विद्यालय के प्राचार्य व अध्यापक गणों की स्थानीय विद्यालय के आचार्य  देवी लाल पटेल. श्री टुकेश्वर वर्मा, मनीष  नरेश सानकुल देवांग सतीश साहूप्यारेलाल वर्मा,राजकुमार ताती ,दीपक सोनवान, दीदी श्रीमती उर्मिला कश्यप, श्रीमती हेमा देवागन श्रीमती उत्तरा वर्मा श्रीमती बिमलेश्वरी वर्मा श्रीमती स्वाती वर्मा, श्रीमती रंजना गुप्ता अन्य दीदी आचार्यों की उपस्थिति इस कार्यक्रम में रही। कार्यक्रम का समापन दही लूट हांडी फोड़ के साथ किया गया।

तत्पश्चात् विद्यालय के पूर्व व्यवथापक श्री दिलीप शर्मा के द्वारा कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों का आभार करते हुए इस कार्यक्रम की सफल संचालन के लिए सरस्वती शिशु मंदिर तिल्दा और नेवरा सभी भैया बहनों, आचार्य -दीदियों के परिश्रम की सराहना की तथा उन पालक माता पिताओं की भी सराहना की जिन्होंने अपने बच्चों के कार्यक्रम के लिए अपना समय दिया।
और उनका उत्साह वर्धन किया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की दीदी श्रीमती सुकन्या दीक्षित एवं नेवरा विद्यालय के प्राचार्य श्री वासुदेव साहू  ने किया। अन्त में तिल्दा विद्यालय के प्राचार्य श्रवण साहू ने पुनः सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सभी को हृदय से धन्यवाद दिया कल्याण मंत्र कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button