छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव नही रहे, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

00 अंतिम संस्कार कल
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव के पिताजी लक्ष्मी नारायण देव का बुधवार को अमरविला वृंदावन कॉलोनी में निधन हो गया, वे 104 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार गुरूवार को लुंबनी हाउस सुकमा में संपन्न होगी। वे करण सिंह देव, स्व. अमर सिंह देव, कुमार जयदेव के पिताजी है और विजित देव, श्रृंगवेद देव के दादाजी थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा नेता नारायण चंदल, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक गोमती साय ने लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर जताया शोकमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री साय ने स्वर्गीय श्री देव के पुत्र जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव एवं शोकाकुल परिवारजनों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं एवं परिवारजनों द्वारा इस शोक को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी परंपरा में जीवेम शरद: शतम की बात होती है। स्वर्गीय श्री देव ने यशस्वी जीवन जिया। उन्होंने अपने सुदीर्घ जीवन में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ ही सार्वजनिक जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button