Monday, January 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में बनेगा देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व पार्क, गुरु...

छत्तीसगढ़ में बनेगा देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व पार्क, गुरु घासीदास-तमोर पिंगला जंगल अब बाघों से होगा आबाद

छत्तीसगढ़ में देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व पार्क बनेगा। कैबिनेट की मीटिंग में इसे अधिसूचित कर दिया गया है। यह गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व पार्क होगा।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में देश का तीसरा सबसे बड़े टाइगर रिजर्व का गठन होगा। सरकार ने इसे अधिसूचित कर दिया है। गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व, 2829.387 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ, भारत का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बनेगा। यह फैसला छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इस नए रिजर्व से राज्य में टाइगर रिजर्व की संख्या चार हो गई है।

इससे पहले 2021 में गुरु घासीदास नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व बनाने की कोशिश की गई थी, लेकिन विरोध के चलते यह संभव नहीं हो पाया था। उस समय कांग्रेस सरकार थी और रिजर्व एरिया में कोल ब्लॉक, आइल ब्लॉक और मिथेन गैस ब्लॉक होने के कारण मामला अटक गया था।

अब भाजपा सरकार के वापस आने के साथ ही, गुरु घासीदास नेशनल पार्क और तमोर पिंगला सेंचुरी को मिलाकर टाइगर रिजर्व बनाने का रास्ता साफ हो गया। पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार ने ही इसके लिए ड्राफ्ट राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) को भेजा था। NTCA ने गुरु घासीदास नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व के रूप में मंजूरी दे दी थी।

यह नया टाइगर रिजर्व देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व होगा। 3296.31 वर्ग किमी के साथ आंध्रप्रदेश का नागार्जुनसागर श्रीसैलम टाइगर रिजर्व पहले स्थान पर है। 2837.1 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ असम का मानस टाइगर रिजर्व दूसरे नंबर पर है।

बढ़ेगी बाघों की संख्या
इस नए रिजर्व से बाघों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। यह क्षेत्र बाघों को सुरक्षा प्रदान करेगा और उनके प्राकृतिक आवास को संरक्षित रखने में मदद करेगा। इसके अलावा, इस पहल से ईको-टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। गाइड, पर्यटक वाहन संचालन और रिसॉर्ट्स के संचालन से स्थानीय लोगों को आर्थिक लाभ होगा। साथ ही राष्ट्रीय प्रोजेक्ट टाइगर ऑथोरिटी से अतिरिक्त बजट भी मिलेगा, जिसका उपयोग क्षेत्र के विकास और आजीविका सुधार के लिए किया जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments