रायपुर-छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा..
दोपहर 2 बजे राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने की संभावना है..जिसमें निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तारीखों का ऐलान किया जाएगा .. चुनावी तारीखो के ऐलान के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता प्रभाव शील हो जाएगी..डिप्टी सीएम नगरी निकाय मंत्री अरुण साव ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव को लेकर हमारी तैयारी पूरी कर ली गई है..
ऐसे माना जा रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव के साथ त्रिस्तरीयपंचायत का भी चुनाव एक साथ कराया जाएगा.. शहरी सरकार के लिए चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे .इसके लिए चुनाव आयोग ने 30 हजार EVM मशीनों को इंजीनियरों से टेस्ट कर लिया है.. जानकारों की माने तो चुनाव ऐलान के बाद कम से कम समय न्यूनतम 20 दिनों में वोटिंग होनी चाहिए.. यदि ऐसा हुआ तो चुनाव तारीखो के ऐलान के तीन-चार दिन के भीतर ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है.. ऐसे में 15 फरवरी तक चुनाव किराए जाने की घोषणा कि जा सकती है..
आपको बता दे की फरवरी के में बोर्ड परीक्षा शुरू होनी है..इसी के मुद्दे नजर निर्वाचन आयोग कम से कम समय में चुनाव करने का प्रयास करेगा,, हलाकि यह चुनाव आयोग के ऊपर निर्भर करता है.. इस बार ऐसे भी चुनाव में देर हो चुकी है.. इसीलिए चुनाव कराने में संभवत देर नहीं की जाएगी.. सरकार की तरफ से भी बता दिया गया है कि चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है..
बता दे कि नगरीय निकाय चुनाव में इस बार छत्तीसगढ़ की 14 नगर निगम में से 10 नगर निगमो में चुनाव होंगे..
इनमें रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर,शामिल है इसके अलावा धमतरी,दुर्ग राजनंदगांव,में चुनाव होगे साथ ही ,रायगढ़ कोरबा मैं चुनाव सपन्न होगे ..
चुनाव के तारीखों के ऐलान होते ही चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो जाएगी.. देश प्रदेश में भाजपा की सरकार है और भाजपा से टिकट मांगने वालों की सभी जगह पर लंबी कतारे लगी हुई है.. हालांकि कांग्रेस में भी टिकट मांगने वालों की कमी नहीं है लेकिन जो स्थितियां भाजपा में दिख रही है वह कांग्रेस में नहीं है.

