रायपुर छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर जो लम्बे समय से इंतजार था वो जल्द खत्म होने जा रहा है। माना जा रहा है कि 18 से 21 अगस्त के बीच कभी भी नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। राजधानी में भगवान श्री कृष्ण जन्म उत्सव जन्माष्टमी की मची धूम के बीच शनिवार शाम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से राज भवन में मुलाकात करने पहुंचे । लगभग आधे घंटे तक राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच चर्चा हुई.बताया जा रहा है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाने पर सहमत हो चुका है यानि कि 3 और नए मंत्री बनाए जाएगे.साय कैबिनेट में 2 संगठन और एक RSS की पसंद का मंत्री सरकार में शामिल होगे। वहीं, पुराने मंत्रियों की कुर्सी सुरक्षित रहेगी, उनके विभागों में कोई बदलाव नहीं होगा।
छत्तीसगढ़ में भाजपा की साय सरकार को 20 माह पूरे हो गए हैं।लेकिन मंत्रिमंडल का पूर्ण रूप से गठन नहीं किया जा सका है।लेकिन अब मंत्रिमंडल के गठन में और देर नहीं लगेगी.वह घड़ी आ चुकी है जिसका इंतजार छत्तीसगढ़ की सियासत को अरसे से था। अब देखना यह है किन क्षेत्रों और जाति से किन विधायकों को मंत्री बनने का मौका मिल सकता है।मंत्रिमंडल का विस्तार 18 से 21 अगस्त के बीच कभी भी किया जा सकता है .दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना होंगे। ऐसे में अनुमान है कि शपथ ग्रहण की प्रक्रिया CM के विदेश जाने के पहले पूरी कर ली जाएगी। वर्तमान में CM के साथ 10 मंत्री कार्यरत है।अब मंत्रियों की सख्या बढ़कर 13 हो जाएगी ,
चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में सामाजिक क्षेत्रीयता के साथ जाती समीकरण का भी ध्यान रखा जाएगा .जिसमें अनुसूचित जाति सामान्य और पिछड़े वर्ग को विशेष तवज्जो दी जाएगी। बनाए जाने वाले नए मंत्रियों के लिए संघ और आरएसएस की भी राय ली गई है। ऐसे तो मंत्रिमंडल में पांच लोगों के नाम सामने आए हैं लेकिन जिन विधायकों को मंत्री बनाना तय मना जा रहा हे उनमे पहला नाम रायपुर सभाग आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब हैं। इस संभाग से अभी केवल मंत्री टंकराम वर्मा ही है। इसके आलावा दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव है। उनका पारिवारिक बैक ग्राउंड भी आरएसएस से है।इसी तरह सामान्य वर्ग में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल जो कि बिलासपुर से हैं l

