Friday, March 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने SUV कार को...

छत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने SUV कार को मारी टक्कर, 6 की मौत, 7 घायल

बालोद जिले में एक ट्रक ने एसयूवी को टक्कर मार दी, हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी अनुसार बालोद के डोंडी थाना इलाके के भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर चौरहापावड़ के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। एक ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही एसयूवी को टक्कर मार दी, हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

घायलों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक जोशी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना आज सुबह हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments