छत्तीसगढ़

TTE की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, महिला ने युवक से साढ़े 9 लाख वसूले:पुलिस जांच में जुटी

रायपुर-रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ TTE की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी हो गई। महिला ने कहा कि मेरी पहचान एक बड़े आदमी से है, वह रेलवे में नौकरी लगवा देगा। इसके बाद महिला ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर करीब साढ़े 9 लाख रुपए वसूल लिए।

आई.शिव कुमार ने खमतराई थाने में एफआईआर दर्ज करवाई कि उसकी 2020 में रीना सोनी से मुलाकात हुई थी। रीना सोनी ने कहा कि, रेलवे में कंफर्म नौकरी लगेगी जिसके बदले रुपए लगेंगे। इसके बाद रीना ने संतोष धनुरे नाम के एक व्यक्ति से परिचय कराया।

इस मामले के बाद आई शिव कुमार ने रीना और संतोष को दर्जनभर किस्तों में करीब साढ़े 9 लाख रुपए दिए। जिसमे 2 लाख, डेढ़ लाख, 90 हजार, 75 हजार रुपए हैं। अलग-अलग किस्तों में कैश और ऑनलाइन रकम भेजी गई। लंबे समय तक आरोपियों ने जब उसे नौकरी का लेटर नहीं दिलवाया और गुमराह करते रहे तो पूरा मामला खमतराई थाना पहुंचा। इस मामले में पुलिस अब आगे कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button