तिल्दा नेवरा: तिल्दा नेवरा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने बतया की मुखबिर से सूचना मिली कि , एक व्यक्ति तिल्दा रेल्वे पानी टंकी के पास मेन रोड में एक धारदार हथियार चाकू लेकर लहराते हुये आने जाने वाले आम लोगो को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है..सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, देखा कि एक युवक अपने हाथ में धारदार हथियार चाकू लेकर लहराते हुये आने जाने वाले लोगो को डराते धमका रहा था
..पुलिस को देख आरोपी भागने के फिराक में था लेकिन पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया.. आरोपी के कब्जे से एक धारदार स्टील के चाकू को जप्त कर आरोपी कोे धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत् गिरफ्तार किया गया है।आरोपी विनय निषाद पिता नरेश निषाद उम्र 21 साल साकिन वार्ड क्र0 17 अंबेडकर चैक तिल्दा का रहने वाला है ..
बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उमेंद सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्ग दर्शन में तिल्दा नेवरा थाना प्रभारीसत्येन्द्र सिंह श्याम के द्वारा निगरानी गुण्डा बदमाशो के खिलाफ अभियान चल्या जा रहा है , प्र0आर0 1031 जालम सिंह साहू ने बताया की पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा

