छत्तीसगढ़शिक्षा

राम-नाम पर कांग्रेस-बीजेपी ने छोड़ें एक दुसरे पर सियासी तीर:कांग्रेस बोली-रमन कार्यकाल में करीना,सलमान पर करोड़ों लुटाए, भाजपा ने भूपेश सरकार पर राम नाम पर किए खर्च को लेकर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप 

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले राम नाम पर फिर एक बार सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री और बीजेपी के विधायक अजय चंद्राकर ने बकायदा एक वीडियो जारी करके राम नाम के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर सियासी तीर छोड़ें हैं जबकि कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि रमन कार्यकाल में करीना कपूर और सलमान खान पर करोड़ों लुटाए गए, जबकि भूपेश सरकार राम नाम पर खर्च कर रही है।

अजय चंद्राकर ने सरकार पर राम का नाम लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राम वन गमन पर्यटन परिपथ के विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में 4 करोड़ 69 लाख से ज्यादा खर्च किया गया। देश में पहली बार किसी आयोजन के लिए इतना खर्च किया गया होगा। कांग्रेस राम के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही है। उनकी माने तो भ्रष्टाचार करने वालों को एक दिन जेल जाना ही पड़ेगा।

बीजेपी राम विरोधी – कांग्रेस
चंद्राकर के आरोपों पर प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि 15 साल भाजपा की सरकार के दौरान राम वन गमन पथ का ध्यान नहीं दिया गया। माता कौशल्या के मंदिर का जीर्णोद्धार भी नहीं किया गया। सलमान खान और करीना कपूर के पीछे करोड़ों रुपए लौटाने वाले भाजपा के लोग भगवान राम के लिए खर्च की गई राशि पर घोटाले का आरोप लगा रहे हैं, ये दुर्भाग्य जनक है।

चंद्राकर का ये बयान भारतीय जनता पार्टी के राम विरोधी होने का प्रमाण भी है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार राम नामपर खर्च कर रही है,राम काज कर रही है,राम का गुणगान कर रही है तो भाजपाइयों को गड़बड़ियां दिख हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button