Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG.NEWS: रॉन्ग साइड आकर कार ने बाइक को मारी टक्कर..3 की मौत.....

CG.NEWS: रॉन्ग साइड आकर कार ने बाइक को मारी टक्कर..3 की मौत.. मृतकों में पति-पत्नी और तीन महीने का मासूम

सरगुजा जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी दी, हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। नेशनल हाइवे-43 अंबिकापुर-रायगढ़ मेन रोड पर आज  सुबह हुए इस हादसे में  पति-पत्नी के साथ उनके 3 महीने का बच्चा भी था जिसने दम तोड़ दिया।मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव का है ..नमश्कार …मै

बताया जाता है  मृतक दंपती अपने बीमार बच्चे का इलाज कराने के लिए बाइक से अंबिकापुर जा रहे थे..तभी बेकाबू कार ने रॉन्ग साइड आकर उनकी बाइक को  टक्कर मार दी.. टक्कर बाद तीनों उछलकर अलग-अलग दिशा में दूर जा गिरे। घटना के बाद डायल 112 की टीम ने तीनों को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। ककार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बादबाइक के परखच्चे उड़ गए..पुलिस के मुताबिक, कार ड्राइवर नशे में था, कार में 4 लोग सवार थे, उन्हें मामूली चोट आई है कार को आमाटोली निवासी संतोष पैकरा चला रहा था। उन्हें भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में दाखिल किया गया हैझा सभी का इलाज जारी है।। हालांकि कार सवारों को गंभीर चोट नहीं आई है।

एक्सीडेंट में बाइक सवार पति-पत्नी और उनके बच्चे तीनों की मौत हो गई

मृतकों में सुनील लकड़ा 35 साल, अस्मतिया 28 साल और उनका तीन माह का बच्चा शामिल है। परिजनों ने बताया कि तीन माह के बच्चे को निमोनिया हो गया था, जिसके इलाज के लिए दंपती बच्चे को लेकर अंबिकापुर जाने के लिए निकले थे..मृत दंपती के दो और बच्चे हैं। इनमें इंदु 8 साल और चंदू 6 साल के हैं। दोनों बच्चों को घर में परिजन के पास छोड़कर पति-पत्नी अंबिकापुर जाने के लिए निकले थे।

कार सवार घायलों में रजोटी की रहने वाली अंजली तिर्की 20 मैनपाट की सुशीला खिंचानि 20 साल और भटको की रहने वाली खूशबू पोर्ते 20 शामिल हैं। तीनों उद्यानिकी कॉलेज आमाटोली की छात्राएं हैं। अंजली और सुशीला दोनों अपनी सहेली के साथ खुशबू पोर्ते के घर गई थीं।आज  कॉलेज में प्रैक्टिकल की परीक्षा में शामिल होने के लिए तीनों बतौली बस स्टैंड पहुंचे और बस का इंतजार कर रहे थे। उसी समय कार चालक संतोष पैकरा वहां कार लेकर पहुंचा। उसने छात्राओं को अपने साथ बैठा लिया। एक छात्रा चालक को पहचानती थी।

छात्राओं ने बताया कि चालक संतोष पैकरा नशे में धुत था। उन्होंने सेदम में तीनों को उतारने के लिए भी कहा, लेकिन वह नहीं माना। चालक कार को तेज रफ्तार में चला रहा था, जिसके कारण हादसा हुआ। हादसे में कार का एयरबैग खुल गया, जिससे चालक को चोटें नहीं आईं। छात्राओं के सिर और सीने में चोटें आई हैं। सीतापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments