Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG:डोंगरगढ़ में 4 साल की मासूम से रेप:मोहल्ला वासियों ने थाने का...

CG:डोंगरगढ़ में 4 साल की मासूम से रेप:मोहल्ला वासियों ने थाने का किया घेराव..हैवान अधेड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

डोंगरगढ़ -छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में एक 4 साल की बच्ची के साथ रेप का डरा देने वाला मामला सामने आया है .इस हैवानियत का आरोप मुहल्ले में रहने वाले एक अधेड़ पर लगा है .लोगो के आक्रोश के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।पूछताश के बाद पुलिस मामले का खुलासा करेगी.घटना बीती देर रत की है.उस समय बच्ची रात को घर में पढ रही थी।तभी आरोपी  ने मौका देखकर बच्ची को पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

मिजानकारी अनुसार डोगरगढ़ के एक मोहल्ले में बाहर से कमाने आया एक परिवार रहता है। उनकी दो बेटिया है बड़ी बेटी  चार साल की है जो पढ़ती है। रात को जब घर के दरवाजे पर बैठकर पढ़ रही थी। तभी मोहल्ले में रहने वाला एक अधेड़ उसे अपने साथ ले गया और अनाचार करने के बाद उसे छोड़ दिया। आरोपी बच्ची को कब ले गया किसी को जानकारी नहीं हुई। कुछ देर बाद जब बच्ची लौटी तू दर्द से कराहने लगी, उसे परिजन तत्काल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने  उन्हें बताया कि लड़की के साथ किसी के द्वारा गलत किया गया है।

उसके बाद परिजन बच्ची को घर ले आए .उधर जब इस घटना  की जानकारी मोहल्ले में रहने वाले लोगों को हुई तो आक्रोशित हो गए और आरोपी को गिरफ्तार की मांग को मासूम को लेकर सीधे थाने पहुंच गए। थाने में मासूम ने पूछने पर एक अधेड़ के द्वारा उनके साथ दुष्कर्म करने की बात बताई। पुलिस ने बच्ची के द्वारा बताने के बाद एक बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया। बावजूद लोग थाने कि बाहर ही डटे रहे।आक्रोशित  लोग आरोपी को पड़कर उसे मोहल्ले वासियों के सौपने की मांग करते रहे .

उधर पुलिस के द्वारा समझाइश के बाद भी गुस्साए लोग थाने के बाहर ही खड़े रहे। बाद में एसडीओपी के द्वारा आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया और समझाइए देकर सभी लोगो  को शांति बनाए रखने की अपील के बाद लोग शांत होकर लौट गए। मोहल्ले वासियों ने बताया कि इस मोहल्ले में बाहर से आकर लोग रह रहे हैं. और ज्यादातर लोग नशे के आदी हैं। शहर में नशे का सामान आसानी से उन्हें मिल जाता है। जिससे हमेशा इस तरह की घटनाएं होने का डर बना रहता हैउधर आज सुबह बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी से भी पूछताछ की गई है पुलिस खुशी ही देर बाद मामले का खुलासा करेगी। डोंगरगढ़ से वीसीएन और टाइम्स की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments