छ.ग.बीजेपी की 64 नामों की दूसरी लिस्ट:3 सांसदों को टिकट,11 विधायक रिपीट; 5 साहू को मौका, कुल 43 नए चेहरे

छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बीजेपी ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 64 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। कुल 85 प्रत्याशियों की घोषणा दो लिस्ट में हो चुकी है। पहली लिस्ट में 21 प्रत्याशी की घोषणा हुई थी। बीजेपी कुल 43 नए चेहरों को भाजपा मौका दे रही है।
दूसरी लिस्ट में 3 सांसदों को टिकट दी गई है। पहली लिस्ट में एक सांसद विजय बघेल को टिकट दी गई थी। इस तरह कुल 4 सांसदों को टिकट मिल चुकी है। इनमें 11 विधायकों को रिपीट किया गया है। बिंद्रानवागढ़ के विधायक डमरुधर पुजारी की टिकट काटकर गोवर्धन राम मांझी को टिकट दी गई है, जबकि बेलतरा से टिकट जारी नहीं की गई है। यहां से रजनेश सिंह सिंह भाजपा के विधायक हैं।
सांसद रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहत सीट से और गोमती साय को पत्थलगांव विधानसभा सीट से टिकट दी गई है। वहीं सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी सीट से चुनाव लड़ेंगे।
दूसरी सूची में पांच साहू को टिकट दी गई है। छत्तीसगढ़ में ओबीसी समाज को साधने के लिए ही साहू समाज से अरुण साव को भी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। दोनों सूची में कुल 8 साहू को टिकट मिली है।
जारी सूची के अनुसार
भरतपुर-सोनहत (अजजा) – श्रीमती रेणुका सिंह, सांसद
मनेन्द्रगढ़ – श्री श्याम बिहारी जयसवाल
बैकुंठपुर – भैयालाल राजवाड़े
सामरी (अजजा) – श्रीमती उधेश्वरी पैकरा
सीतापुर (अजजा) – श्री राम कुमार टोप्पो
जशपुर (अजजा) – श्रीमती रायमुनि भगत
कुनकुरी (अजजा) – श्री विष्णु देव साय
पत्थलगांव (अजजा) – श्रीमती गोमती साय, सांसद
लैलूंगा (अजजा) – श्रीमती सुनीति सत्यानंद राठिया
रायगढ़ – ओ.पी. चौधरी, (पूर्व आईएएस)
सारंगढ़ (अजा) – श्रीमती शिवकुमारी चौहान
रामपुर (अजजा) – श्री ननकीराम कंवर
कटघोरा – श्री प्रेमचन्द्र पटेल
पाली – तानाखार (अजजा) – श्री रामदयाल उइके
कोटा – श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव
लोरमी – श्री अरुण साव, सांसद
मुंगेली (अजा) – श्री पुन्नूलाल मोहले
तखतपुर – श्री धर्मजीत सिंह
बिल्हा – श्री धरमलाल कौशिक
बिलासपुर – श्री अमर अग्रवाल
मस्तूरी (अजा) – डॉ. कृष्णमूर्ति बंदी
अकलतरा – श्री सौरभ सिंह
जांजगीर-चाम्पा – श्री नारायण प्रसाद चंदेल
सक्ती – डॉ. खिलावन साहू
चंद्रपुर – श्रीमती बहू रानी संयोगिता सिंह जूदेव
जैजैपुर – श्री कृष्णकान्त चन्द्र
पामगढ़ (अजा) – श्री संतोष लहरे
बसना – श्री संपत अग्रवाल
महासमुंद – श्री योगेश्वर राजू सिन्हा
बिलाईगढ़ (अजा) – डॉ. दिनेशलाल जागड़े
बलोदा बाज़ार – श्री टंकराम वर्मा
भाटापारा – श्री शिवरतन शर्मा
धरसीवा – श्री अनुज शर्मा
रायपुर ग्रामीण – श्री मोतीलाल साह
रायपुर नगर पश्चिम – राजेश मूणत
रायपुर नगर उत्तर – श्री पुरन्दर मिश्र
रायपुर नगर दक्षिण – श्री बृजमोहन अग्रवाल
आरंग – श्री गुरु खुशवंत सिंह
बिंद्रानवागढ़ (अजजा)- श्री गोवर्धन राम मांझी
कुरुद – श्री अजय चन्द्राकर
धमतरी – श्रीमती रंजना दीपेंद्र साहू
संजारी बालोद – श्री राकेश यादव
गुंडरदेही – श्री वीरेन्द्र कुमार साहू
दुर्ग ग्रामीण – श्री ललित चन्द्राकर
दुर्ग शहर – श्री गजेन्द्र यादव
भिलाई नगर – श्री प्रेमप्रकाश पांडे
वैशाली नगर – श्री रिकेश सेन
अहिवारा (अजा) – श्री डोमन लाल कोरसेवाडा
साजा – श्री ईश्वर साहू
नवागढ़ (अजा) – श्री दयालदास बघेल
कवर्धा – श्री विजय शर्मा
डोंगरगढ़ (अजा) – श्री विनोद खांडेकर
राजनंदगांव – डॉ. रमन सिंह
डोंगरगांव – श्री भरत लाल वर्मा
अंतागढ़ (अजजा) – विक्रम उसेंडी
भानुप्रतापपुर (अजजा)- गौतम उइके
केशकाल (अजजा) – श्री नीलकंठ टेकाम, (पूर्व आईएएस)
कोंडागांव (अजजा) – सुश्री लता उसेंडी
नारायणपुर (अजजा) – केदार कश्यप
जगदलपुर – श्री किरण सिंह देव
चित्रकोट (अजजा) – श्री विनायक गोयल
दंतेवाड़ा (अजजा) – श्री चेतराम अरामी
बीजापुर (अजजा) – श्री महेश गागड़ा
कोटा (अजजा) – श्री सोयम मुका



