छत्तीसगढ़

अल्ट्राटेक रावन सी.एस.आर द्वारा 25 परिवारो को स्वरोजगार हेतु हाथ ठेला प्रदत्त

बलौदा बाजार- अल्ट्राटेक रावन सी.एस.आर द्वारा 25 जरूरतमन्द परिवारो को आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ाने हेतु यूनिट हेड राजेश शंकर के द्वारा  हाथ ठेला प्रदान  किया गया ।
इस अवसर पर सी.एस.आर. सेन्टर में आयोजित समारोह में आसपास के 15 गाँवों के चयनित परिवार, संबन्धित ग्राम पंचायत पदाधिकारी तथा अल्ट्राटेक प्रबंधन से एच.आर प्रमुख करण मिस्त्री उपस्थित थे, श्री मिस्त्री ने हाथ ठेला परिवारो को शुभकामनाए देते कहाँ कि यह हाथ ठेला लाभान्वित परिवारो के आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ाने हेतु सहयोगी साबित होगा। साथ ही अतिरिक्त श्रम से निजात मिलेगी तथा इस संसाधन का पर्यावरण के अनुकूल होने से इसके संचालन में पेट्रोल तथा मेन्टेनेन्स इत्यादि का भी खर्च नही होगा.ठेले से परिवार अपना स्वयं व्यवसाय कर सकेगा।जिन परिवारों को हाथ ठेला प्रदान किया गया है वे ग्राम रावन,झीपन,पेण्ड्री,तिल्दाबांधा,फुलवारी,अवरासी,छीराही,चुचरूंगपुर,सरसेनी,गुमा,
पडकीडीह एवं खपराडीह के निवासी है ,

अब तक सर्मथ हाथ ठेला परियोजना अंर्तगत 91 परिवारो को इस परियोजना से लाभान्वित किया जा चुका है।
हाथ ठेला वितरण कार्यक्रम में ग्राम रावन की सरपंच माधुरी वर्मा तथा तिल्दाबांधा सरपंच प्रतिनिधी श्री अनिल कुमार यादव की भागीदारी रही।
कार्यक्रम को सफल आयोजन में सी.एस.आर प्रमुख विनोद श्रिवास्तव एवं अधिकारी ज्योस्तना पति व सी.एस.आर टीम से सुरेन्द्र कुमार यादव, द्वारिका वर्मा, अरूणेन्द्र सिह की भागीदारी रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button