खेल

चेन्नई सुपरकिंग्स ने केकेआर का विजयरथ रोका, 18वें ओवर में ही जीत लिया मैच,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने तीसरा मैच जीत लिया। तीनों मुकाबले टीम ने चेपॉक में अपने होमग्राउंड पर जीते, इस बार CSK ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया। KKR की यह 17वें सीजन में पहली ही हार है, इससे पहले टीम ने लगातार 3 मैच जीते थे।

सोमवार को चेपॉक स्टेडियम में CSK ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। कोलकाता ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन बनाए। CSK से रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे ने 3-3 विकेट लिए। चेन्नई ने 17.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।

ऋतुराज ने खेली कप्तानी पारी
138 रन का लक्ष्य आईपीएल में कभी भी मुश्किल नहीं माना गया और जब ओस गिर रही हो तब तो कभी भी नहीं. चेन्नई सुपरकिंग्स की बैटिंग में भी यह बात दिखी. उसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (67) ने शानदार फिफ्टी जमाई. उन्होंने अपने ज्यादातर रन पावर की जगह नजाकत से बनाए. शिवम दुबे (28), डेरिल मिचेल (25) और रचिन रवींद्र (15) भी जब तक क्रीज पर रहे, ऐसा कभी नहीं लगा कि उन्हें रन बनाने में कोई परेशानी हो रही है. चेन्नई सुपरकिंग्स ने यह मैच 17.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीता. सीएसके ने जब मैच जीता, तब उसकी पारी की 14 गेंद फेंकी जानी बाकी थीं.

जडेजा-तुषार ने झटके 3-3 विकेट
चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से तुषार पांडे और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट झटके. पहला ओवर लेकर आए तुषार ने अपनी पहली ही गेंद पर केकेआर के ओपनर फिल साल्ट को आउट किया. जडेजा ने भी अपनी पहली गेंद पर विकेट लिया. उन्होंने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर अंगकृष रघुवंशी को आउट किया. जडेजा ने इसी ओवर में सुनील नरेन का विकेट भी लिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button