छत्तीसगढ़

दृढ़ संकल्प से होती है लक्ष्य प्राप्ति- वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी

नेवरा के बी एन बी है स्कुल में स्वामी विवेकानंद जी का जन्म जयंती सप्ताह मनाया गया ..

तिल्दा नेवरा -किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास के साथ-साथ परिश्रम, त्याग और समर्पण होना बहुत आवश्यक है। युवाओं को स्वामी विवेकानंद और इतिहास में सफल विभूतियों की जीवन-शैली को अपनाना चाहिए। युवा असफलता से न घबराएं अपितु यह जान लें कि असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है।उपरोक्त बातें वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती सप्ताह के पावन अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नेवरा के शासकीय बद्री नारायण बागड़िया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में आज आयोजित युवा महोत्सव में कही।

इसके पहले मंत्री द्वय ओपी चौधरी और टंक राम  वर्मा का स्कूल परिवार एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद के तेल चित्र की पूजा अर्चना कर किया गया, इस मौके पर बी एन बी  शासकीय हाई स्कूल और जे बी  पब्लिक स्कूल के एनसीसी के छात्रों ने मार्च फास्ट कि प्रस्तुती देते हुए अतिथियों को सलामी दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि विवेकानंद जी का मानना था कि जितना बड़ा संघर्ष होगा जीतू उतनी ही शानदार होगी जो तुम सोचते हो वह बन जाओगे यदि तुम खुद को कमजोर सोचते हो तो तुम कमजोर हो जाओगे अगर खुद को ताकतवर सोचते हो तुम ताकतवर हो जाओगे। उन्होंने कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास के साथ-साथ परिश्रम त्याग और समर्पण होना बहुत आवश्यक है उन्होंने युवाओं स्वामी विवेकानंद और इतिहास में सफल विभक्तियों की जीवन शैली को अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि युवा असफलता से ना घबराए अपितु यह जान ले की असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है

राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम में युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वामी विवेकानंद जी के सूत्रवाक्य ’उठो, जागो और तब तक चलते रहो जब तक लक्ष्य प्राप्ति न हो’ को युवाओं को अपने व्यवहार में अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं। कोई भी कार्य या लक्ष्य असंभव नहीं। यदि हम ठान लें। आमजनों को प्रदेश के विकास में मिलजुलकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर उन्होंने विकसित प्रदेश निर्माण की दिशा में सभी की समान सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया।

युवा महोत्सव में प्रतिभाओं एवं प्रतिभागी युवा कलाकारों का हुआ सम्मान

युवा महोत्सव के इस अवसर पर व्यवहार न्यायाधीश वैशाली बघेल, राष्ट्रीय खेल प्रतिभा हेतु राजेन्द्र वर्मा, सौरभ वर्मा, धनंजय गेन्द्रे, करन यादव, मानसी वर्मा, भारती गिड़लानी, रुचिका देवांगन सहित 42 युवा प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तथा मित्र मानस परिवार तिल्दा, लोककला मंच रंगसिंगार संदीप यदु,बाँसगीत सगुनी  सहित युवा कलाकारों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में काव्यपाठ से श्रोता हुए गदगद

युवा महोत्सव के इस कार्यक्रम में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसमें पंडित सुन्दरलाल शर्मा पुरस्कार से सम्मानित श्री मीर अली मीर, वीर रस के कवि द्वय श्री देवेंद्र परिहार मुंगेली व कवि श्री महेंद्र बेजुबाँ ने अपने काव्यपाठ से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button