छत्तीसगढ़

मिथुन और कन्या राशि वालों को मिल सकता है धन लाभ, जानें क्या है अन्य राशियों का हाल

मेष-आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए रहेगा। आप अपनी कुछ कामों को भाग्य के भरोसे छोड़ सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी भी परिस्थिति में भी विनम्रता बनाए रखनी होगी। व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बल मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। आपको आज बिजनेस के मामले में किसी पर भी भरोसा नहीं करना है।
वृष-आज आपको अपनी आय व व्यय में तालमेल बनाकर ही आगे बढ़ना होगा। आप अपने खानपान की आदतों में भी बदलाव लाएं। सेहत से समझौता बिल्कुल ना करें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित रोग हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे कामों से अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको काम के साथ-साथ समय को भी पूरा महत्व देना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है। व्यापार में यदि जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से उठाएं।  आपको लापरवाही से किसी भी काम को नहीं करना है।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको अपने कीमती सामान की सुरक्षा करनी होगी, नहीं तो आपका सामान चोरी हो सकता है। आपको शासन व सत्ता का भी गठजोड़ लाभ मिलता दिख रहा है। जीवन साथी के सहयोग से आज आपके कुछ रुके हुए काम आसानी से पूरे हो पाएंगे। यदि आप करियर को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। नौकरी के साथ-साथ आप पार्ट टाईम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी यह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आपको अपने भाई व बहनों से किसी भी मामले में झूठ नहीं बोलना है।
कर्क-आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहेगा। आपको किसी भी व्यक्ति से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आज ज्यादा जिम्मेदारी होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे भी समस्या दे सकते हैं। आपका कोई लिया गया निर्णय आपके लिए समस्या बन सकता है, सोच समझकर फैसला लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button