Wednesday, February 18, 2026
Homeछत्तीसगढ़bvcfdxzsaसुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

bvcfdxzsaसुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

हिसार में शादी के 3 दिन बाद ही दुल्हन घर से भाग गई। उसने पति और देवर को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर दीं। परिवार ने बिचौलिए के जरिए छत्तीसगढ़ की युवती से से रिश्ता किया था। इसके बाद 4 लाख रुपए खर्च कर हिसार में शादी की। बदले में युवती के परिवार को सोने की चेन और कड़ा भी दिया।खास बात यह है कि परिवार ने बहू को घुंघरू वाली पाजेब लाकर दी थी, ताकि उसकी मौजूदगी का अहसास होता रहे। मगर, वह इतनी शातिर निकली की पाजेब उताकर भाग गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।पुलिस ने पति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि युवती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली है। पुलिस टीम अब युवती के साथ-साथ उन लोगों को तलाश रही है, जिन्होंने यह शादी कराई थी।

शादी के 3 दिन बाद दुल्हन घर से फरार 
छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों को इस बार होली में शराब के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। इस बार होली में शराब की सभी दुकानें खुली रहेंगी। दरअसल, साय सरकार ने नई आबकारी नीति में पहले निर्धारित सात ड्राई डे में से तीन दिन समाप्त कर दी हैं। इनमें होली, मुहर्रम, महात्मा गांधी निर्वाण दिवस (30 जनवरी) भी शामिल है। इन तीन दिनों पर अब राज्य में शराब बिक्री पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। बाकी ड्राई डे पहले की तरह ही लागू रहेंगे। इसके पहले शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रखी जाती थी। इतना ही नहीं, होली की पहले शाम पुलिस जगह-जगह चेकिंग करती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला है। नए नीति के अनुसार साल 2026-27 में सिर्फ 4 दिन ड्राई डे घोषित किए गए हैं। इनमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर गांधी जयंती और 18 दिसंबर गुरु घासी दास जयंती शामिल हैं। 
इस बार होली में खुली रहेंगी शराब की दुकानें!

छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगी। एग्जाम के पहले 10वीं की एक छात्रा ने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रात में 12 बजे तक पढ़ाई करती रही, फिर सुबह फंदे से लाश लटकती मिली है। घटना जामुल थाना इलाके की है। घासीदास नगर में रहने वाली 17 वर्षीय नारायणी कक्षा 10वीं की छात्रा थी। स्वामी आत्मानंद स्कूल हाउसिंग बोर्ड पढ़ती थी। छात्रा स्कूल से अपना एडमिट कार्ड लेकर घर लौटी थी। परिजनों के मुताबिक छात्रा सामान्य लग रही थी और परीक्षा की तैयारी में जुटी हुई थी। ये 5 बहनों में तीसरे नंबर की थी। मंगलवार सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने छात्रा को फंदे पर लटका हुआ पाया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची जामुल पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की।

बोर्ड-परीक्षा से पहले 10वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में एक परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। बाइक पर सवार दंपती रायगढ़ की ओर जा रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता और उनका 7 साल का बेटा मौके पर ही जान गंवा बैठे। वहीं पत्नी और दूसरा बेटा घायल हो गया। यह घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है, पूंजीपथरा के पठान कॉलोनी निवासी मोहम्मद असरफ कुरैशी 32साल की पूंजीपथरा में चिकेन शॉप है। मंगलवार दोपहर वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक पर किसी काम से रायगढ़ जा रहा था। इसी दौरान तराईमाल बंजारी मंदिर के पास पीछे से आ रही ट्रक ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी।इस हादसे में असरफ और उनका 7 साल का बेटा मोहम्मद अलताफ कुरैशी मौके पर ही मौत हो गए। वहीं उनकी पत्नी और दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बदमाशों ने देसी कट्टे की नोक पर एक महिला से जेवर लूट लिए। सिंघनपुरी से सोनबरसा जा रही महिला और उनके पति को रास्ते में 2 बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने कट्टा दिखाकर रोक लिया। बदमाशों ने महिला के गले का सोने का हार, दो झुमके और सोने की पत्ती माला लूटकर फरार हो गए।घटना के दौरान पीड़िता और उनके पति ने शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए और 2 बदमाशों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों बदमाशों की जमकर धुनाई की।बदमाशों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और हापुड़ जिले के हैं।बदमाशों की पिटाई का वीडियो वहां मौजूद किसी युवक ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जेवर लूटकर भाग रहे यूपी के बदमाशों को पकड़कर पीटा…VIDEO

बलरामपुर जिले के हंसपुर गांव में आदिवासी बुजुर्ग रामनरेश उरांव की मौत के मामले में कांग्रेस ने आरोपी भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह और कथित ‘प्रशासनिक आतंकवाद’ के खिलाफ पुतला दहन किया।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरगुजा, रायगढ़, बस्तर और छुई खदान जैसे क्षेत्रों में लौह अयस्क, बॉक्साइट और अन्य खनिजों के नाम पर मूल निवासी आदिवासी परिवारों को प्रताड़ित किया जा रहा है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि खनन माफियाओं के खिलाफ हर स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। बता दे की कुसमी थाना क्षेत्र के हंसपुर गांव में राजस्व टीम अवैध बॉक्साइट उत्खनन की जांच के लिए पहुंची थी। इस दौरान एसडीएम करुण डहरिया, भाजपा नेता विक्की सिंह अन्य लोगों द्वारा तीन ग्रामीणों से मारपीट की गई। बाद में रामनरेश राम साल  की इलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में मौत हो गई।

आदिवासी बुजुर्ग की हत्या मामले में कांग्रेस का पुतला दहन

टीम इंड‍िया ने सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है, लेकिन टीम मैनेजमेंट आज बुधवार को होने वाले आखिरी ग्रुप मैच में भी पूरी ताकत झोंकने के मूड में है…अहमदाबाद में नीदरलैंड्स संग आज खेले जाने वाले ग्रुप मुकाबले से पहले भारत ने साफ कर दिया है कि वह किसी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं ह.टीम इंड‍िया के बल्लेबाजी कोच स‍ितांशु कोटक  ने कहा कि तेज गेंदबाजी के अगुवा जसप्रीत बुमराह को नीदरलैंड्स के खिलाफ आराम दिए जाने की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है. टीम इंड‍िया पहले ही सुपर-8 में अपनी जगह बना चुकी है, लेकिन टीम मैनेजमेंट टूर्नामेंट की लय बनाए रखना चाहता है. कोटक ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- अभी ऐसा नहीं लगता कि बुमराह आराम करेंगे. अंतिम फैसला बाद में लिया जाएगा.हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में बुमराह ने सैम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा के विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया था.

नीदरलैंड्स के खिलाफ बुमराह को मिलेगा आराम?

छत्तीसगढ़ के एक कारोबारी की बैडमिंटन खेलते-खेलते ‘मौत’ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कारोबारी अपने साथियों संग बैडमिंटन कोर्ट पर स्फूर्ति के साथ खेल रहे थे। एक शॉट के बाद वे शटल उठाने के लिए नीचे झुकते हैं और धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ते हैं। कुछ पलों बाद साथियों को समझ आया और मदद के लिए दौड़े, CPR दिया, कार से अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन देर हो चुकी थी। मौत का लाइव वीडियो भी सामने आया है।वीडियो में  चार व्यक्ति बैंडमिंटन कोर्ट पर बड़े आराम से बैडमिंटन खेलते नजर आ रहे हैंं। अचानक सामने वाले कोर्ट में एक व्यक्ति शटल उठाने झुकते हैं और धड़ाम से जमीन पर गिर जाते हैं। वे ऐसे गिरे की फिर नहीं उठ सके। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

रायपुर में बैडमिंटन खेलते कारोबारी की हार्ट-अटैक से मौत,

रायपुर पुलिस ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने 2019 के पुराने मामले में कोर्ट से जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट की तामिली कर उसे शनिवार को पकड़ा और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। हालांकि, सोमवार को जमानत मिल गई। रोहित तोमर के खिलाफ पहले से ही कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपी रोहित तोमर लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 327, 384 और 506 सहित कई गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं। इन मामलों में जान से मारने की धमकी, मारपीट, जबरन वसूली और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।कोर्ट से जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर कोतवाली पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर गिरफ्तार:
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments