Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़पखांजूर में BJP नेता असीम राय, की गोली मारकर हत्या: बाइक से...

पखांजूर में BJP नेता असीम राय, की गोली मारकर हत्या: बाइक से आए थे हमलावर

कांकेर के पखांजूर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रविवार देर शाम करीब 8 बजे को अज्ञात लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। फायरिंग पखांजूर के पुराना बाजार में हुई। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि रविवार रात 8 बजे असीम राय रोजाना की तरह पखांजूर थाना से महज कुछ दूर पहले स्कूटी से गढ़चिरौली मार्ग तिराहे से गुजर रहे थे, जहां रविवार को छोटा बाजार लगता है। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात हमलावर बाइक से आए और फायरिंग कर दी।

वहीं पखांजूर में बीजेपी नेता की हत्या को लेकर बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि अभी घटना स्थल में पूरी टीम भेज गई है। पुलिस की टीम जांच करेगी, उसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

पखांजूर नगर पंचायत में अभी कांग्रेस का कब्जा है। यहां कांग्रेस के बप्पा गांगुली अध्यक्ष हैं, जिनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया है। 9 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग भी होनी है। बीजेपी के पक्ष में 11 पार्षद हैं।

कहा जा रहा है कि वोटिंग से पहले किसी ने टारगेट कर वारदात को अंजाम दिया है। बीजेपी के 8 पार्षद जीते थे और कांग्रेस के 7 पार्षद जीते थे, जिसमें से अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी के 2 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की थी, जिससे कांग्रेस ने अपना अध्यक्ष बना लिया था।

अस्पताल में भारी संख्या में लोग और बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद हैं। बताया जा रहा है इन पर 8 साल पहले भी आपसी रंजिश में हमला किया गया था। वहीं अभी पखांजूर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments