छत्तीसगढ़

रायपुर में भाजपा के पूर्व-पार्षद को 5 साल की सजा:पत्नी निगम में है MIC मेंबर,

रायपुर में भाजपा के पूर्व पार्षद को 5 साल की सजा हुई है। पूर्व पार्षद आकाश दुबे ने 7 साल पहले जमीन सीमांकन के मामले में राजस्व निरीक्षक के साथ मारपीट की थी। इस मामले में कोर्ट ने अब फैसला सुनाया है। इसके अलावा पूर्व पार्षद के अन्य साथी श्याम साहू को भी कोर्ट ने सजा सुनाया है। वर्तमान में आरोपी की पत्नी सरिता दुबे निगम में MIC मेंबर है।

मामला 29 अगस्त 2018 का है। रिंग रोड नंबर-1 में जमीन विवाद के बाद राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र चंद्राकर मौके पर पहुंचे थे। सीमांकन के लिए पहुंचे RI से आकाश दुबे की बहस हो गई। आरोपी ने RI को सीमांकन क्यों कर रहे हो, इसे रोको कहते हुए एक थप्पड़ जड़ दिया था।

इसके बाद बेसबॉल बैट और हाथ मुक्के से पिटाई कर दी। साथ ही RI को दंतेवाड़ा ट्रांसफर करने और जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना में RI का हाथ भी फैक्चर हो गया था। इस पूरी घटना में करीब 15 लोगों को गवाह बनाया गया था।

रायपुर कोर्ट में इस मामले में करीब 7 साल तक सुनवाई चली। सुनवाई के दौरान आरोपी ने लगातार स्वयं को निर्दोष बताया। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसने की बात कही लेकिन कोई सबूत पेश नहीं कर पाया। इसके बाद शुक्रवार को जिला अपर सत्र न्यायाधीश ने आकाश और उसके एक साथी श्याम साहू को 5 साल की जेल और 5 हजार का अर्थदंड सुनाया गया।

पत्नी सरिता दुबे निगम में हैं MIC मेंबर

आकाश दुबे की पत्नी पं. सुंदरलाल शर्मा वार्ड-41 से पार्षद हैं। साथ ही मेयर मीनल चौबे की MIC में मेंबर हैं। उन्हें महिला बाल विकास विभाग मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button