छत्तीसगढ़

बूढ़ातालाब पाथवे बाउंड्रीवाल के नीचे धसकी जमीन, महापौर ने ठेकेदार को काली सूची में डालने दिये निर्देश

रायपुर। महापौर एजाज ढेबर ने बूढ़ातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर के पाथवे बाउंड्रीवाल का प्रत्यक्ष अवलोकन जनशिकायत मिलते ही किया। स्थल में बाउंड्रीवाल के नीचे की जमीन धसकी हुई मिली, इसे लेकर स्थल पर महापौर ने गहन अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड केकार्य से सम्बंधित प्रभारी अधिकारी को कार्य के अनुबंधित ठेकेदार को काली सूची में डालने एवं सम्बंधित अभियन्ता को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगे जाने की कार्यवाही तत्काल नियमानुसार सक्षम स्वीकृति लेकर करने के निर्देश दिये।

महापौर  ने स्थल पर तत्काल आवश्यक सुधार एवं मरम्मत कार्य करवाना सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया है, ताकि किसी भी प्रकार से स्थल में सड़क या वाहन दुर्घटना का आशंका ना रहने पाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button