खेल

सूर्या के चौके से एक गेंद शेष रहते जीता भारत, न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को लखनऊ में खेला गया. पहला मुकाबला हारकर 0-1 से पीछे चल रही टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए विकेट की मुश्किल जीत हासिल की. भारत की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी कीवी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 99 रन ही बना पाई. लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.5 ओवर में भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की. तीसरा टी20 मुकाबला निर्णायक होगा जो अहमदाबाद में 1 फरवरी को खेला जाएगा.

तीन मैचों की टी20 सीरीज में पहला मुकाबला हारकर पिछड़ चुकी भारतीय टीम ने जोरदार खेल दिखाते हुए 1-1 की बराबरी की. कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और 6 गेंदबाजों ने विकेट चटकाते हुए कीवी टीम को महज 99 रन पर ही रोक दिया. अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट चटकाए इसके अलावा कप्तान हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक हुड्डा और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किए. न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 19 रन कप्तान मिचेल सैंटनर ने बनाए.

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर ने सबसे ज्यादा नाबाद 19 रन बनाए थे। वहीं, माइकल ब्रेसवेल और मार्क चैपमैन ने 14-14 रन की पारी खेली थी। फिन एलेन और डेवोन कॉनवे ने 11-11 रन बनाए थे। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 26 रन बनाए। वहीं, ईशान किशन ने 19 रन की पारी खेली। कप्तान हार्दिक पांड्या 15 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से ब्रेसवेल और सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।

न्यूजीलैंड की ओर से मैच में सबसे बड़ी साझेदारी 21 रन की एलेन और कॉनवे के बीच हुई थी। वहीं, भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी सूर्यकुमार और हार्दिक के बीच हुई। दोनों ने 30 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। इस मैच में दोनों टीमों की ओर से कोई छक्का नहीं लगा। बिना छक्का लगे दोनों पारियों को मिलाकर कुल 239 गेंदें फेंकी गईं। अंतरराष्ट्रीय टी20 में यह सबसे ज्यादा है। इससे पहले बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 2021 में मीरपुर में बिना छक्के के 238 गेंदें फेंकी गई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button