छत्तीसगढ़

इन पांच राशि वालों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, मिलेंगे धन लाभ के अच्छे अवसर

आज 14 फ़रवरी का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। संतान के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन आप अपने काम के साथ-साथ सेहत पर भी पूरा ध्यान दें। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। माता-पिता आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। कारोबार में आप अपनी योजनाओं को बेहतर करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपका व्यवसाय भी अच्छा रहेगा।
वृषभ –आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिसमें पुरानी यादें ताजा होगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य को नौकरी से संबंधित समस्या चल रही थी, तब वह भी दूर होगी। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो वह उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपको अपने कामों में एकजुट होकर जुटना होगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं और आपको किसी कानूनी मामले में भी अपनी आंख और कान खुले रखने होंगे। आप किसी पारिवारिक मामले को घर से बाहर न जाने दें, नहीं तो लोग इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे।
कर्क-आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर सुलझाने की आवश्यकता है। कुछ मामलों में आपके जीवनसाथी की सलाह खूब काम आएगी। आप अपने पारिवारिक बिजनेस में मंदी को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। माता-पिता की सेहत पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। बिजनेस में यदि आपको कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button