Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष के घर IT रेड

बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष के घर IT रेड

जगदलपुर-छत्तीसगढ़ में बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और बिल्डर श्याम सोमानी के घर IT की रेड पड़ी है। उनके जगदलपुर निवास और दफ्तर में रायपुर की टीम ने सुबह दबिश दी है। बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी की शिकायत पर रेड मारी गई है .करीब एक दर्जन पहुंचे अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रही है। करीब  हालांकि, स्थानीय टीम को इसकी जानकारी नहीं है।

श्याम सोमानी बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हैं। उनकी बस्तर में BMS कंस्ट्रक्शन कंपनी है। साथ ही बस्तर मंडी के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे इमली, महुआ जैसे वनोपज के बड़े व्यापारियों में से एक हैं।

करीब एक साल पहले जगदलपुर के सराफा व्यापारी के घर IT की रेड पड़ी थी। पारस ज्वेलरी शॉप और घर में IT की टीम ने दबिश दी थी। आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। उस समय भी रायपुर की टीम ने कार्रवाई की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments