Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़बैलेट पेपर से होंगे छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव, 7 जनवरी के...

बैलेट पेपर से होंगे छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव, 7 जनवरी के बाद आचार संहिता

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव बैलट पेपर से करवाया जाएगा. इसकी घोषणा उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने की है. इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है.

शुक्रवार को आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि इस बार का नगरी निकाय चुनाव बैलट पेपर से करवाया जाएगा. उन्होंने कहा कि ईवीएम के तैयार होने में समय लग सकता है. इस बात की समीक्षा की गई है. इसी को ध्यान में रखते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने का निर्णय किया गया है. इस बाबत चुनाव आयोग अंतिम तैयारी में लगा हुआ है और जैसे ही इस पर निर्णय हो जाएगा. इस पर अंतिम जानकारी दी जाएगी.

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर के नियमों में परिवर्तन हुआ है. आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में हम लोगों की यह कोशिश है कि जल्द से जल्द नगरी निकाय चुनाव को पूरा करवा लिया जाए

इस बीच नई निकाय बनीं हैं, नए नगर पंचायत बने हैं, कुछ नगर पंचायतों को नगर पालिका में अपग्रेड किया है. पहले साल में 1 बार मतदाता सूची बनता था. अब हर 3 माह में मतदाता सूची बनाने फैसला लिया, ताकि नए मतदाताओं को मौका मिले. इन सब के तैयारियों में थोड़ा समय की जरूरत थीप्रतिबद्ध है. जैसे ही आरक्षण की प्रक्रिया समाप्त होगी. उसकी सूचना चुनाव आयोग को भेजी जाएगी. फिर चुनाव आयोग निकाय चुनाव के कार्यक्रम घोषित करेगी. नगरीय निकाय के अध्यक्ष और महापौर के लिए आरक्षण की प्रक्रिया 7 तारीख निर्धारित की है.

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि सरकार की मंशा है कि राज्य में होने वाले बोर्ड एग्जाम से पहले नगरीय निकाय चुनाव को पूरा कर लिया जाए. ताकि निकाय चुनाव की वजह से किसी तरह से कोई परीक्षा प्रभावित न हो.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आगे कहा कि बैलेट पेपर से निकाय चुनाव को लेकर के निर्णय लिया गया है. इसके पीछे की वजह ईवीएम मशीन का तैयार नहीं होना है. उन्होंने कहा कि इस पर अंतिम निर्णय के साथ आयोग अपनी तैयारी में लग गया है. 7 जनवरी के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments