Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़बैकुंठपुर-सिलियारी सेक्शन पर पावर ब्लॉक:6 से 19 जनवरी तक 9 ट्रेनें कैंसिल

बैकुंठपुर-सिलियारी सेक्शन पर पावर ब्लॉक:6 से 19 जनवरी तक 9 ट्रेनें कैंसिल

बिलासपुर

रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 9 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है ,इस बार रेलवे ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के चलते ट्रेनों को कैंसिल किया है इनमे मेमू और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं जो 16 जनवरी से 19 जनवरी तक रद्द रहेंगी..। इस दौरान रायपुर रेल मंडल के बैकुंठपुर-सिलियारी सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए गर्डर लॉन्चिंग का काम किया जाएगा।

ट्रेनें कैंसिल होने से रायपुर से बिलासपुर, कोरबा, जूनागढ़ जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ ही नए प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इन कार्यों को तेजी से कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद इससे रेल यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। गर्डर की लॉन्चिंग काम के लिए 16,17और18 जनवरी को ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा इस काम के चलते कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रायपुर रेल मंडल के बैकुंठपुर-सिलियारी सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए गर्डर लॉन्चिंग का काम किया जाएगा।

16 जनवरी 68728 रायपुर बिलासपुर मेमू स्पेशल।
16 जनवरी 68734 बिलासपुर- गेवरा रोड मेमू स्पेशल.
16 जनवरी 68733 गेवरारोड- बिलासपुर मेमू स्पेशल..
17 जनवरी 68227 रायपुर -बिलासपुर मेमू स्पेशल.
18 जनवरी 58201 बिलासपुर रायपुर पैसेंजर स्पेशल.
18 जनवरी 58207 रायपुर जूनागढ़ रोड पैसेंजर स्पेशल.
19 जनवरी 58208 जूनागढ़-रायपुर रोड पैसेंजर स्पेशल
19 जनवरी 58280 रायपुर कोरबा पैसेंजर स्पेशल. नही चलेगी
इसके अलावा 16 जनवरी को गाड़ी संख्या 68861\ 68862 गोंदिया-झारसुगड़ा गोंदिया मेमू स्पेशल बिलासपुर-गोंदिया बिलासपुर के बीच रद्द रहेगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments